विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bipasha Basu Daughter Video: देवी ने पापा करण सिंह ग्रोवर के साथ बजाया Harmonica, बिपाशा बसु ने शेयर किया क्यूट वीडियो

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 05 Nov 2023 04:39 PM (IST)

Bipasha Basu Daughter Devi Video बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ...और पढ़ें

बिपाशा बसु ने शेयर किया देवी का क्यूट वीडियो
बिपाशा बसु ने शेयर किया देवी का क्यूट वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bipasha Basu Daughter Devi Video: बिपाशा बसु अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी देवी की कई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवी अपने पिता एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पापा-बेटी दोनों हारमोनिका बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बिपाशा बसु ने शेयर किया वीडियो

बिपाशा बसु ने शनिवार को अपने पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पापा-बेटी की क्यूट जोड़ी हारमोनिका बजाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में देवी ने हारमोनिका पकड़ा हुआ है और करण सिंह ग्रोवर उसे बजा रहे हैं। तभी देवी खिलखिला के हंसती है। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा 'हारमोनिका पर हारमोनाइजिंग'।

यह भी पढ़ें: Bipasha Basu की बेटी Devi के दिल में थे 2 छेद, ओपन हार्ट सर्जरी के लिए राजी नहीं थे करण, एक्ट्रेस का छलका दर्द

फैंस को पसंद आया देवी का क्यूट वीडियो

पापा-बेटी का ये क्यूट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर कमेंट सेक्शन में इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'उसे अपने पिता के साथ करने के लिए बहुत सारी गतिविधियां हैं'। एक और यूजर ने लिखा 'भगवान आपकी बेटी को हमेशा आशीर्वाद दें और उसकी सभी इच्छाएं पूरी करें'। तीसरे यूजर ने लिखा 'ओह, वह बहुत प्यारी है, भगवान भला करे'। वहीं, कुछ फैंस ने देवी को क्यूट बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

देवी को लेकर किया था खुलासा

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक लाइव चैट के दौरान यह खुलासा किया था कि उन्होंने देवी को आईवीएफ के जरिए जन्म दिया है। देवी के जन्म के तीन दिन बाद ही उन्हें पता चला कि उनके दिल में दो छेद हैं। जैसे ही उन्हें और करण को पता चला, दोनों यह सुनकर शॉक हो गए थे। उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को भी नहीं बताया था। इसके बाद देवी की तीन महीने में सर्जरी करनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: Bipasha Basu Daughter: बिपाशा बसु के वर्कआउट में शामिल हुई बेटी देवी, एक्ट्रेस ने लिखा 'अब मेरे पास समय नहीं'