विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bipasha Basu की बेटी Devi के दिल में थे 2 छेद, ओपन हार्ट सर्जरी के लिए राजी नहीं थे करण, एक्ट्रेस का छलका दर्द

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 06 Aug 2023 09:38 AM (IST)

Bipasha Basu Karan Singh Grover Daughter बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पिछले साल पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ...और पढ़ें

Bipasha Basu की बेटी के दिल में थे दो छेद। Photo-Instagram
Bipasha Basu की बेटी के दिल में थे दो छेद। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu Karan Singh Grover Daughter: पिछले साल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने थे। बेटी के जन्म के बाद उनके लिए खुशी के साथ-साथ एक बुरी खबर ने भी दस्तक दी, जिसका दर्द कपल ने महीनों तक दुनिया से छुपाकर रखा था। अब 8 महीने बाद बिपाशा ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी के दिल में छेद था।

12 नवंबर 2022 को मां बनीं बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। हाल ही में, नेहा धूपिया के साथ लाइव चैट के दौरान बिपाशा ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। बिपाशा ने जाहिर किया कि उनकी बेटी देवी के दिल में दो छेद थे। वह जन्म से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) से पीड़ित थीं। तीन महीने बाद देवी की सर्जरी हुई थी।

बिपाशा बसु की बेटी के दिल में है दो छेद

बिपाशा बसु ने रोते हुए नेहा धूपिया से कहा कि उनके चेहरे की मुस्कान के पीछे एक दर्द छुपा था, जिसे वह दुनिया के साथ शेयर नहीं करना चाहती थीं। बिपाशा ने लाइव सेशन में कहा-

"हमारी जर्नी नॉर्मल पैरेंट्स से बिल्कुल अलग रही। यह उस मुस्कान से कहीं अधिक कठिन है, जो अभी मेरे चेहरे पर है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी मां के साथ ऐसा हो। मुझे बेटी के जन्म के तीसरे दिन पता चला था कि उसके दिल में दो छेद हैं। मैंने सोचा था कि मैं इसे शेयर नहीं करूंगी, लेकिन मैं इसे बता रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि बहुत सारी मांएं हैं, जिन्होंने इस यात्रा में मेरी मदद की।"

बेटी की हालत जानकर सुन्न हो गए थे करण-बिपाशा

बिपाशा बसु ने आगे बताया कि जैसे ही उन्हें और करण को इस बारे में पता चला, दोनों शॉक हो गए थे। उन्होंने इस बारे में अपनी फैमिली को भी नहीं बताया था। एक्ट्रेस ने कहा-

"हमें समझ नहीं आ रहा था कि वीएसडी क्या है। यह वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष है। हम एक बहुत बुरे फेज से गुजरे। हमने इस बारे में अपनी फैमिली से डिस्कस नहीं किया। हम दोनों ही बिल्कुल ब्लैंक हो गए थे। हम सेलिब्रेट करना चाहते थे, लेकिन हम सुन्न थे। शुरुआती पांच महीने हमारे लिए बहुत कठिन रहे, लेकिन देवी पहले दिन से शानदार रही।"

3 महीने की बेटी की सर्जरी से परेशान थीं एक्ट्रेस

बिपाशा ने खुलासा किया कि छेद बड़ा होने की वजह से देवी की तीन महीने में सर्जरी करनी पड़ी। भारी मन से बिपाशा ने कहा-

"हमें बताया गया कि हर महीने हमें यह जानने के लिए स्कैन कराना होगा कि यह अपने आप ठीक हो रहा है या नहीं, लेकिन छेद बड़ा होने की वजह से हमें बताया गया कि सर्जरी करानी जरूरी है और सर्जरी तब करना सबसे अच्छा होता है, जब बच्चा तीन महीने का हो जाए। आप एक बच्ची का ओपन हार्ट सर्जरी कैसे कर सकते हैं? ये सोचकर आप बहुत दुखी और बोझिल महसूस करते हैं।"

6 घंटे चली थी बिपाशा की बेटी की सर्जरी

बिपाशा बसु ने आगे बताया कि वह और करण ने बच्ची के नेचुरल ठीक होने का इंतजार किया। पहले और दूसरे महीने में रिजल्ट फेल हो गया और फिर बिपाशा ने मन बना लिया कि वह अपनी बेटी को ठीक करने के लिए सर्जरी करवाएंगी, लेकिन करण इसके लिए तैयार नहीं थे।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

आखिरकार करण माने और बेटी की सर्जरी हुई। 6 घंटे चली सर्जरी के दौरान बिपाशा बेचैन हो गई थीं। खैर, अब उनकी नन्ही सी जान एकदम ठीक है। सर्जरी कामयाब साबित हुई।