स्विमिंग सूट में बिपाशा की सेक्सी फोटोज, करण ने भी समुद्र में लगाए गोते
मालदीव में हनीमून पर गईं बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्विमिंग सूट में सेक्सी फोटोज शेयर की है। इसके अलावा अपने पति करण सिंह ग्रोवर का समुद्र में मस्ती करता एक वीडियो भी शेयर किया है।
नई दिल्ली। बिपाशा बसु इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ हनीमून के लिए मालदीव में मौजूद हैं। दोनों वहां ढेर सारी मस्ती कर रहे हैं। इसकी जानकारी बिपाशा के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिल रही है, जिसमें वो अपने हनीमून की बेहतरीन फोटोज हर रोज शेयर कर रही हैं। अब बिपाशा ने स्विमिंग सूट में अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं।
Photo: प्रीति के रिसेप्शन में अपनी इस गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे सलमान खान
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई बिपाशा की इस फोटो में उन्होंने बैगनी रंग का स्विमिंग सूट पहना है। साथ ही उसी रंग का सन ग्लासेज भी लगाया है। इसके साथ ही बिपाशा ने अपने पति करण का समुद्र में नहाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण अपनी बेहतरीन बॉडी को एक्पोज करते नजर आ रहे हैं।
अनिल कपूर के बेटे इस साल कर रहे हैं बॉलीवुड में दमदार एंट्री
बिपाशा की इन फोटो को देखकर लग रहा है कि वो अपनी हनीमून को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में करण ने अपनी पत्नी बिपाशा की एक सेक्सी फोटो शेयर करते हुए उन्हें देवी कहा था, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी खिल्ली उड़ाई गई। खैर इन सब के बीच खबर ये आ रही है कि मालदीव के बाद बिपाशा और करण यूके रवाना होंगे वो भी अपने बड़े हनीमून के लिए। इनका ये हनीमून करीब एक महीने का होगा।