Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल कपूर के बेटे इस साल कर रहे हैं बॉलीवुड में दमदार एंट्री

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Sat, 14 May 2016 08:44 AM (IST)

    अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर इस साल फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में दमदार एंट्री करने जा रहे हैं। यह फिल्म सात अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

    Hero Image

    नई दिल्ली। अनिल कपूर ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में बेहतरीन मुकाम हासिल किया। उनकी बेटी सोनम कपूर ने भी हाल ही में फिल्म 'नीरजा' से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। अब बारी है अनिल के बेटे हर्षवर्धन की जो बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। इस बात से तो आप वाकिफ ही होंगे। उनकी फिल्म 'मिर्जिया' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नरगिस फाखरी के ब्वॉयफ्रेंड ने शादी से किया मना, सदमे में चली गईं अमेरिका।

    हर्षवर्धन की ग्रैंड लॉचिंग राकेश ओमप्रकाश मेहरा की लव स्टोरी 'मिर्जिया' से होने जा रही है। यह फिल्म सात अक्टूबर को रिलीज होगी। हर्ष काफी समय से एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। अनिल कपूर को कई बार कहते सुना गया है कि हर्ष की सिनेमाई समझ बेहद अच्छी है।

    35 की सनी लियोन के बारे में जानिए 35 दिलचस्प बातें

    फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें हर्षवर्धन एक योद्धा के रूप में नजर आए। घोड़े के साथ साथ तीर कमान और योद्धा जैसे कपडे भी वो पहने फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म प्रसिद्ध मिर्जा-गालिब की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म के गाने गुलजार ने लिखा है, और म्यूजिक शंकर, एहसान और लॉय ने दिया हैं।