विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिग बॉस फेम Anurag Dobhal को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चचेरे साले ने यूट्यूबर पर लगाए गंभीर आरोप; क्या है मामला?

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:08 PM (IST)

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) और उनकी पत्नी रितिका डोभाल के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। अनुराग ने इस विवाद ...और पढ़ें

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल को किया गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल को किया गिरफ्तार

HighLights

  1. बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल को किया गिरफ्तार

  2. चचेरे साले ने लगाए मारपीट के आरोप

  3. पत्नी रितिका से चल रहा है पारिवारिक विवाद  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को मंगलवार को अपने कजिन-इन-लॉ राज सिंह चौहान के साथ मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

राज की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अनुराग और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अनुराग के साथ उनके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के 100 साल पुराने घर में शिफ्ट नहीं हो रहे Yami Gautam और Aditya Dhar, दावे पर टीम का आया रिएक्शन

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, राज एक नेक्सा कार शोरूम में काम करते हैं। 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) कुछ युवकों के साथ उनसे मिलने आए। काम में व्यस्त होने के कारण राज ने बाद में मिलने का सुझाव दिया। उसी रात करीब 8 बजे वह येलो हिल्स कैफे गए, जहां अनुराग और उनके साथी एक कार में मौजूद थे।

बातचीत के दौरान अनुराग ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी और दावा किया कि उन्होंने दो हत्याएं की हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आरोप है कि इसके बाद अनुराग ने पीछे से राज की गर्दन पकड़ी और उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। जब वह फोन नहीं छीन पाए, तो उन्होंने अपने साथियों को राज को जान से मारने का आदेश दिया।

anurag

राज ने लगाया ये आरोप

राज का आरोप है कि आरोपियों ने कार से उन्हें कुचलने की कोशिश की और लोहे की रॉड या वैसी ही किसी चीज से उनके सिर, छाती और चेहरे पर वार किया। एक आरोपी पर चाकू और बंदूक दिखाकर धमकाने का भी आरोप है।

anurag (2)

पत्नी रितिका और अनुराग के बीच चल रहा है विवाद

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उनकी घड़ी और सोने की चेन भी जबरन छीन ली गई। बताया जाता है कि राज की कजिन रितिका डोभाल, अनुराग की पत्नी हैं। कपल के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। अनुराग ने इसी विवाद पर चर्चा करने के लिए राज को बुलाया था। बातचीत के दौरान बहस बढ़ने के बाद कथित मारपीट हुई।

anurag (1)

पुलिस को दी गई शिकायत में राज ने आरोप लगाया कि जब आरोपी उनका मोबाइल फोन अनलॉक नहीं कर पाए, तो अनुराग ने एसएसपी को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बाईपास पुलिस चौकी के इंचार्ज पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया।

अनुराग समेत इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) देवेंद्र चौहान ने बताया कि राज की शिकायत के आधार पर अनुराग और कई अन्य लोगों - जिनमें अभय चौधरी, तपन पंडित, धवल राजपुरोहित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव और गुरु भाई शामिल हैं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- 'यहां हम खुद प्रोडक्ट...' Harleen Sethi ने फिल्म इंडस्ट्री को बताया सेल्स की दुकान, ट्रोलर्स को लेकर कही ऐसी बात