Bigg Boss 13: अब तक के 5 सबसे विवादित कंटेस्टेंट, जिनसे परेशान हुए खुद बिग बॉस
बिग बॉस में अब तक कई ऐसे लोग आ चुके हैं जिनकी हरकतों से बिग बॉस भी परेशान हो गए थे जिसके चलते इन कंटेस्टेंट को शो से तुरंत चलता कर दिया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' जल्द ही 29 सितम्बर से ऑनएयर होने वाला है। बिग बॉस में हर साल कोंट्रोवर्सी से घिरे हुए कंटेस्टेंट को लाया जाता है जिससे शो को अच्छी टीआरपी मिल सके। शो में अब तक कई ऐसे अजीब लोग भी इस शो में आ चुके हैं जिनकी हरकतों से खुद बिग बॉस भी परेशान हो गए, और उन्हें शो से चलता कर दिया आइये जानते हैं कौन हैं वो कंटेस्टेंट।
1-स्वामी ओम- 'बिग बॉस 10 'में सेलेब्स के साथ साथ आम जनता को भी शो में भाग लेने का मौका मिला था, जिसके चलते स्वामी ओम भी शो का हिस्सा बने थे। स्वामी ओम ने चलते टास्क के दौरान बानी जे और रोहन के उपर अपनी यूरीन फेंक दी थी जिसके बाद उन्हें तुरंत शो से बाहर निकाल दिया गया था।
यह भी पढ़ें: KBC 11 : शो में आईं इस कंटेस्टेंट को पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने किया सैल्यूट, जानिए पूरा मामला
2-प्रियंका जग्गा- सीज़न 10 में आई प्रिंयका जग्गा ने अपनी को-कंटेस्टेंट लोपा मुद्रा और मनु पंजाबी के लिए काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। सलमान के डांटने पर प्रियंका सलमान खान से भी उलझ पड़ी थीं। जिसके बाद उन्हें तुरंत शो से निकाल दिया गया था।
3-डॉली बिंद्रा और समीर सोनी- डॉली बिंद्रा ने 'बिग बॉस 4' में एंट्री ली थी। इस दौरान उनकी श्वेता तिवारी और समीर से लड़ाई हो गई थी। लड़ाई इतनी ज्यादा बड़ी थी कि श्वेता तिवारी को कंधे पर चोंट भी आ गई थी। इसके बाद डॉली और समीर को शो से तुरंत बाहर कर दिया गया था।
4-कमाल राशिद खान- बिग बॉस 3 में भाग लेने वाले कमाल राशिद खान ने शो में कई लोगों को अपनी बातों से नीचा दिखाया था। एक लड़ाई के दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट रोहित वर्मा के ऊपर बोतल फेंक दी थी जो बाद में शमिता शेट्टी को जा लगी थी। उनकी इस हरकत के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।
5-बलविंदर सिंह- शो में आए बंटी चोर उर्फ बलविंदर ने घर में केवल एक दिन बिताया था। उन्होंने बिग बॉस को परेशान करने के लिए घर में लगे सभी कैमरों को कवर कर दिया था जिसके बाद उन्हें शो से चलता कर दिया गया था।