विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर बाल्‍की ने अमिताभ बच्‍चन को लेकर किया एक खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 19 Jul 2015 05:49 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2015 06:35 PM (IST)

फिल्मकार आर बाल्की ने अपनी अगली फिल्म को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में अमिताभ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मकार आर बाल्की ने अपनी अगली फिल्म को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन स्पेशल एपियरेंस करेंगे। वैसे इस फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।

ट्विटर पर अभिषेक बच्चन के फॉलोवर्स हुए सात मिलियन पार

यह पहली बार होगा, जब अर्जुन कपूर और करीना कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। मगर आर बाल्की ने कहा है कि अमिताभ बच्चन की मौजूदगी इस फिल्म में बहुत ही खास होगी।

कबीर खान ने इस खास मकसद से बनाई है 'बजरंगी भाईजान'

उन्होंने कहा, 'मैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग अर्जुन और करीना के साथ शुरू करूंगा। इसमें मिस्टर बच्चन भी होंगे। वो बहुत ही खास रोल कर रहे हैं। उनकी मौजूदगी के बिना फिल्म पूरी होनी संभव नहीं थी।' इससे पहले आर बाल्की और अमिताभ बच्चन 'चिनी कम', 'पा' और 'शमिताभ' जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।