विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कई रात सो नहीं पाती...' Bhumi Pednekar का ट्रोलिंग पर छलका दर्द, आलोचना करने वालों पर निकाली भड़ास

Published: Thu, 02 Jul 2026 08:37 AM (IST)

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने ट्रोलिंग के चलते हुई परेशानी के बारे में बात की। साथ ही ट्रोल्स पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। 

ट्रोलिंग पर बोलीं भूमि पेडनेकर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ट्रोलिंग पर बोलीं भूमि पेडनेकर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। सार्वजनिक जीवन का हिस्सा होने के कारण आज के दौर में आलोचना और ट्रोलिंग से बच पाना संभव नहीं है। यह बात अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अच्छे से समझ चुकी हैं।

ऐसे में समय के साथ उन्होंने यह सीख लिया है कि हर टिप्पणी को दिल पर लेने की बजाय रचनात्मक आलोचना को स्वीकार करना और बेवजह की नकारात्मकता को नजरअंदाज करना ही आगे बढ़ने का सही तरीका है।

ट्रोलिंग से प्रभावित होती थीं एक्ट्रेस

भूमि पेडनेकर कहती हैं कि लोगों की नजरों में रहते हुए आपको कौन सी आलोचना लेनी है, उसे कैसे फिल्टर करना है, वह सीखने में बहुत समय लगता है। कुछ समय पहले तक भी मैं आलोचनाओं को बहुत पर्सनली लेती थी। मैं उससे प्रभावित होती थी। कई रात सो नहीं पाती थी।

ट्रोलिंग को कैसे डील करती हैं एक्ट्रेस?

भूमि पेडनेकर ने आगे बताया, "फिर एहसास हुआ कि मुझे रचनात्मक आलोचनाओं को बाकी आलोचनाओं में से अलग करना होगा। इसलिए ट्रोलिंग की दुनिया में मुझे खुद के भीतर झांकने की जरूरत महसूस हुई कि कैसे आलोचनाओं को अपने लिए सकारात्मक बनाऊं। इस सोच ने मेरे नजरिए को बदला।"

यह भी पढ़ें- 'आपकी याद आती है...' Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar

मैं समझ गई हूं कि मैं हमेशा पब्लिक की नजरों में रहूंगी और समय के साथ मेरे लिए चीजें ट्रोलिंग को लेकर कठिन ही होंगी। मैं अपनी राय बेबाकी से रखने वाली लड़की हूं। ऐसे में अब मैं लोगों से मान्यता लेना बंद कर चुकी हूं। मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी।

आलोचना करने वालों पर बरसीं एक्ट्रेस

चाहे ट्रोलिंग हो या न हो, जो ऐसा करते हैं, वह उनकी जिंदगी की कमी को दिखाता है। आजकल ट्रोल होने के लिए सेलिब्रिटी होने की जरूरत नहीं है। लोग आसानी से दूसरों को जज कर लेते हैं। वे भूल जाते हैं कि सामने भी इंसान ही है। हमें अपने बातचीत के तरीके फिर चाहे वो इंटरनेट पर हो, घर पर या कहीं और उसे बेहतर करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- Bhumi Pednekar को 43 साल के इस तलाकशुदा एक्टर पर था क्रश, बोलीं- 'अब ऐसी रोमांटिक फिल्म...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।