विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Akshay Kumar की वजह से पूरा हुआ भूमि पेडनेकर का यह सपना, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Published: Sat, 25 Apr 2026 03:09 PM (IST)

'दम लगा के हईशा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं भूमि पेडनेकर ने हाल ही में बताया कि अक्षय कुमार ने उनका एक सपना पूरा किया है।

अक्षय ने पूरा किया भूमि पेडनेकर का ख्वाब/ फोटो- Instagram

अक्षय ने पूरा किया भूमि पेडनेकर का ख्वाब/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने कई न्यू एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, उनमें से एक नाम भूमि पेडनेकर का है, जिन्होंने हाल ही में यह खुलासा किया कि 'भूत बंगला' एक्टर की वजह से ही उनका एक सपना पूरा हो पाया है। क्या था वह सपना जो अक्षय की वजह से हुआ पूरा, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

10-12 साल की उम्र में अक्षय को देखकर सोची थी ये बात

जिसे देखकर कभी कुछ बनने का सोचा हो और एक दिन उसी के साथ काम करने का मौका मिल जाए, तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार को देखकर भूमि ने सोचा था कि वह अभिनय करेंगी और एक दिन ऐसा आया, जब उन्हें अक्षय के साथ रक्षा बंधन और टॉयलेट: एक प्रेमकथा जैसी फिल्में करने का मौका मिला। इसका जिक्र भूमि ने अक्षय के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के दौरान किया।

यह भी पढ़ें- OTT पर धुआं काट रही 1 घंटे 50 मिनट की Romantic Comedy, टॉप 10 में Trending 11 साल पुरानी फिल्म

bhumi 1

उन्होंने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए अक्षय से कहा, "मैं एक किस्सा बताना चाहती हूं, जो मैंने पिछले दस वर्षों में आपको नहीं बताया है। जब मैं 10-12 साल की थी, तब मेरे सामने वाली निर्माणाधीन बिल्डिंग में शूटिंग हो रही थी। मुझे याद है आप एक स्टंट कर रहे थे, जिसमें आप बाइक से सीढ़ियों के रास्ते ऊपर जा रहे थे। इस पर अक्षय ने तुरंत जवाब दिया कि हां, फिल्म का नाम इंसाफ है और उसमें शिल्पा शेट्टी हीरोइन थीं। इस पर भूमि ने आगे बताया कि तब मैंने वहीं खड़े होकर सोचा था कि मैं कलाकार बनना चाहती हूं, और काश मुझे कभी आपके साथ काम करने का मौका मिले।"

akshay 1

अक्षय ने पूरा किया था भूमि का सपना

भूमि पेडनेकर ने आगे बातचीत करते हुए बताया, "वह मौका मुझे फिल्म टॉयलेट: एक प्रेमकथा में मिल गया।" उल्लेखनीय है कि यह एपिसोड सोमवार को सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होगा। इसके साथ ही शो के पहले सीजन का समापन हो जाएगा। आपको बता दें कि भूमि बड़े पर्दे पर लास्ट साल 2025 में फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Daldal में एक्टिंग से महफिल लूटने वाली समारा तिजोरी, पिता हैं पॉपुलर एक्टर, हॉटनेस में देती हैं सबको मात