विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं Daldal में एक्टिंग से महफिल लूटने वाली समारा तिजोरी, पिता हैं पॉपुलर एक्टर, हॉटनेस में देती हैं सबको मात

Published: Thu, 05 Feb 2026 10:02 PM (IST)

भूमि पेडनेकर की सीरीज 'दलदल' (Daldal) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसमें उनकी दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ हो ...और पढ़ें

समारा तिजोरी ने दलदल में किया काम (फोटो-इंस्टाग्राम)

समारा तिजोरी ने दलदल में किया काम (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की सीरीज दलदल (Daldal) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इस मिस्ट्री थ्रिलर को अपनी दमदार परफॉर्मेंस की वजह से काफी तारीफ मिल रही है। दलदल में भूमि ने डीसीपी रीता फरेरा का रोल निभाया है।

निभाया है सीरियल किलर का रोल

इस सीरीज में एक और ऐसा किरदार है जिसने नेगेटिव किरदार में लोगों का ध्यान खींचा। हम बात कर रहे हैं दीपक तिजोरी की बेटी समारा तिजोरी की।

samara

समारा ने सीरीज में अनीता आचार्या का कोल प्ले किया है जिसे अनंत के नाम से भी जाना जाता है। समारा ने सीरीज में एक सीरियल किलर का रोल निभाया है जो खुद को एक पत्रकार बताती है। आपको बता दें कि समारा एक्टर-डायरेक्टर दीपक तिजोरी की बेटी हैं और पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।

Samara

यह भी पढ़ें- "मैंने चेक लौटाए, फिल्में छोड़ी...", Daldal एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को क्यों अचानक लगने लगा था खालीपन?

समारा का जन्म 17 अक्टूबर 1998 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल और बाद में अजमेर के मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने नेशनल लेवल पर फुटबॉल भी खेला। समारा ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन की।

29ba8a3e-e3ce-4cb1-b553-1f53aef3bb16

अभिषेक बच्चन के साथ भी कर चुकी हैं काम

उन्होंने फिल्म 'बॉब बिस्वास' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म में उन्होंने अभिषेक बच्चन की बेटी का किरदार निभाया था।

3d540c0c-41a4-4532-88ef-49c8ba6f3e6a

इससे पहले वे असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कैमरे के पीछे ही काम करती रहीं। उन्होंने डिशूम और भूत: पार्ट वन - द हॉन्टेड शिप जैसी फिल्मों में असिस्ट किया।

f1344e1e-e392-4c87-8cb2-d45fa9b9f5a6

अपने हालिया रोल के अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "यह बहुत ही रोमांचक है। साथ ही, यह जानकर बहुत खुशी होती है कि मेरी मेहनत को पहचान और सराहना मिल रही है।" 

2b6a6d5e-3644-4fa9-b2f1-878e00045ba6

फिलहाल तो समारा दलदल की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार वो एक्टिव हैं और अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

यह भी पढ़ें- 7 एपिसोड की नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर OTT पर बनी नंबर-1, खतरनाक है वेब सीरीज की कहानी