Move to Jagran APP

खेसारी लाल यादव लाए 'परदेसिया' का भोजपुरी वर्जन, अमिताभ- रेखा की जगह खेसारी- श्वेता ने लगाए ठुमके

अब हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अमिताभ बच्चन और रेखा के आइकॉनिक गाने परदेसिया को री-क्रिएट किया है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा की फिल्म मिस्टर नटवरलाल 80 के दशक में काफी हिट हुई थी।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 06:20 PM (IST)
खेसारी लाल यादव लाए 'परदेसिया' का भोजपुरी वर्जन, अमिताभ- रेखा की जगह खेसारी- श्वेता ने लगाए ठुमके
खेसारी लाल यादव ने री-क्रिएट किया परदेसिया, फोटो साभार: Youtube Screengrab

 नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही बोल बाला है। भोजपुरी फिल्में और गानों को काफी पसंद किया जाता है। भोजपुरी के कई सुपरस्टार्स हिंदी फिल्मों के गानों को री-क्रिएट भी करते हैं। अब हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अमिताभ बच्चन और रेखा के आइकॉनिक गाने 'परदेसिया' को री-क्रिएट किया है।

loksabha election banner

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा की फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' 80 के दशक में काफी हिट हुई थी। फिल्म का गाना 'परदेसिया ये सच है पिया' आइकॉनिक गाना बन गया था। इस गाने को आज भी खूब पसंद किया जाता है। अब इस गाने का भोजपुरी वर्जन भी बन गया है। जिसे खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर बनाया है।

इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं श्वेता महरा खेसारी के साथ वीडियो में नजर आ रही हैं। ये गाना रिलीज के साथ ही जमकर वायरल होने लगा है। जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाने में उस खास अंदाज को जिंदा रखा है जो फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' के गाने में नजर आया है। जिसकी वजह से ये गाना हर वर्ग के लोगों को पसंद आ रहा है।

बता दें कि इस गाने का म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। तो वहीं लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। विभांशु तिवारी द्वारा निर्देशित इस गाने की कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है। बात करें खेसारी लाल यादव की तो वो भोजपुरी फिल्मों के जाने- पहचाने अभिनेता हैं। खेसारी लाल यादव ने साल 2012 में फिल्म 'साजन चले ससुराल' से डेब्यू किया था। इसके बाद से खेसारी ने कई हिट फिल्में अपने फैंस को दी हैं। फैंस भी खेसारी को खूब पसंद करते हैं।

अर्जुन कपूर के दिल के करीब है 'सरदार का ग्रैंडसन', निर्देशक काश्वी नायर संग काम कर बेहद खुश हैं अभिनेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.