विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुस्लिम होकर भी हर साल छठ मनाती हैं भोजपुरी स्टार 'रानी चटर्जी', एक्ट्रेस ने क्यों और कैसे बदला अपना नाम?

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:14 PM (IST)

भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन इसके बावजूद वे हर साल छठ का त्योहार सेलिब्रेट करती हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार है रानी चटर्जी का क्या है असली नाम?

भोजपुरी सुपरस्टार है रानी चटर्जी का क्या है असली नाम?

HighLights

  1. भोजपुरी सुपरस्टार है रानी चटर्जी का क्या है असली नाम?

  2. मुस्लिम होकर भी करती है छठ पूजा

  3. सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहां कई धर्म और संस्कृति के लोग मिल जुलकर रहते हैं और सभी को अपने-अपने सांस्कृतिक परंपराओं को फॉलो करने की पूरी आजादी है। इतना ही नहीं अलग-अलग धर्म के लोग दूसरे धर्मों का भी उतना ही सम्मान करते हैं।

हर साल छठ मनाती हैं रानी चटर्जी

कई जगहों पर दीवाली, ईद, क्रिसमस जैसे त्यौहार सभी धर्म के लोग मिल जुलकर मनाते हैं। इस वक्त पूरे देश में छठ का त्यौहार मनाया जा रहा है। वैसे तो यह मुख्य रूप से हिंदू त्यौहार है लेकिन मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इसे हर साल मनाती है।

क्या है रानी चटर्जी का असली नाम?

दरअसल रानी चटर्जी जब भोजपुरी फिल्म ससुरा बडडा पइसावाला की शूटिंग कर रही थी तब वे दसवीं क्लास में थीं। उन्हें एक सीन करना था जिसमें वे मंदिर में जाकर भगवान से अपने पति के लिए प्रार्थना करती हैं। लेकिन इस बीच डायरेक्टर को डर था कि कहीं पुजारी को पता चल गया कि एक्ट्रेस मुस्लिम है तो शायद शूटिंग में अड़चन आ सकती है।

rani (7)

रानी का असल नाम था सबीहा, ऐसे में इस बाधा को दूर करने के लिए निर्देशक ने सबीहा से कहा कि अगर उनसे कोई उनका नाम पूछे तो वे रानी बताएं। यही नाम उनका फिल्म में भी था। बस फिर क्या था बाद में जब मीडियाकर्मी ने मेकर्स ने एक्ट्रेस का नाम पूछा तो उन्होंने रानी के साथ जल्दबाजी में चटर्जी सरनेम जोड़ दिया और इस तरह सबीहा का नाम बदलकर रानी चटर्जी हो गया।

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्म

यह फिल्म बॉक्स ऑफस पर हिट रही और इसके बाद रानी चटर्जी मशहूर हो गई। इसके बाद उन्होंने अपनी यही पहचान जारी रखी।

rani (9)

हर साल क्यों करती हैं छठ पूजा?

एक इंटरव्यू में जब रानी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं बचपन से ही सभी धर्मों का सम्मान करती आई हूं। लोगों ने मुझे नमाज पढ़ते हुए शायद ही देखा होगा, लेकिन पूजा-पाठ करते हुए बहुत देखा है। मैं हर साल छठी मैया का आशीर्वाद लेती हूं'।

rani (10)

उन्होंने आगे कहा, 'फिल्मों में काम करने पर मेरा दुनिया देखने का नजरिया पूरी तरह बदल गया। एक कलाकार के तौर पर अलग-अलग धर्मों को जानने का मौका मिला। कभी मैं फिल्मों में ईसाई महिला का किरदार निभाती हूं तो कभी काली के मंदिर में तांडव करती हूं, वहीं कभी भोलेनाथ के भजन गाती हूं। अलग-अलग धर्मों को जानने का मतलब है हिंदुस्तान को पहचानना'।

ट्रोलिंग पर भी दिया था जवाब

हालांकि रानी को नाम बदलने पर काफी ट्रोल भी किया गया लेकिन वे इससे घबराई नहीं बल्कि उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि भले ही उन्होंने अपना नाम रानी चटर्जी अपनाया हो लेकिन उन्होंने कभी किसी धर्म का अपमान नहीं किया।

यह भी पढ़ें- 'शीतली बयरिया...' विदेशों में खूब गूंजता है Palak Muchhal का यह छठ गीत, गाने के बोल में खुद सिंगर का नाम है शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।