विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojpuri Actors Look: खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे सहित इन भोजपुरी स्टार्स ने बदला अपना लुक, बदलाव देखकर हैरान होंगे फैंस

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Fri, 27 May 2022 01:04 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 May 2022 01:45 PM (GMT+05:30)

Bhojpuri Actors Look भोजपुरी एक्टर्स अपने फैशन और स्टाइल को लेकर देशभर में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। वह एक्टिंग ...और पढ़ें

Bhojpuri Actors Look: इन भोजपुरी स्टार्स ने बदला अपना लुक, बदलाव देखकर हैरान होंगे फैंस
Bhojpuri Actors Look: इन भोजपुरी स्टार्स ने बदला अपना लुक, बदलाव देखकर हैरान होंगे फैंस

नई दिल्ली, जेएनएनl भोजपुरी एक्टर्स अपने फैशन और स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार्स ने एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर देशभर में अपनी पहचान बनाई है। इनकी लोकप्रियता दिनों-दिनों बढ़ रही है। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने स्टाइल को लेकर भी बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देने में पीछे नहीं हैं। यहां हम आज बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी इडस्ट्री के कई ऐसे कलाकारों की, जिन्होंने समय की मांग के साथ अपने लुक को बदलने पर जमकर काम किया है।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल की पहले और अब की तस्वीर देखें तो समझ आएगा कि उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ विदेशों में भी उनके लाखों फैंस हैं, जो न केवल उनकी एक्टिंग को पसंद करते हैं, बल्कि सिंगिंग की भी तारीफ करते हैं।

फिल्मी दुनिया में जिसे खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है, उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। इसके बावजूद इनका असली नाम बहुत कम लोग ही जानते होंगे, उन्हें लाखों फैंस खेसारी लाल यादव के नाम से जानते हैं। खेसारी लाल यादव को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला से' हासिल हुई। साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो भोजपुरी फिल्म जगत के स्टार बन गए। वे अपनी गायकी में ठेठ देहाती भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में गीतों को खुद आवाज दी है।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अपने ने समय के साथ अपनी पर्सनैलिटी और फिटनेस पर काम किया है। लुक्स के मामले में वह पहले की तुलना में काफी बदली हुई नजर आती हैं। अक्षरा सिंह ने रवि किशन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से 2010 में अपने करियर की शुरुआत की थी।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने समय के अनुसार अपने आपको काफी बदला है। वह काफी स्टाइलिश दिखती हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। आम्रपाली ने अबतक के अपने करियर में कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। उन्होंने लगभग हर सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर किया है। एक्टिंग के साथ ही आम्रपाली सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

पवन सिंह

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का ऐसा चेहरा हैं जिन्हें फैंस ने बहुत प्यार और शोहरत दी। उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर काफी काम किया है। करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाले पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 11 वर्ष की उम्र में की थी। उनका पहला एलबम 'ओढ़निया वाली' था।

Also Read- कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं बॉलीवुड की ये 6 फेमस अभिनेत्रियां, लिस्ट में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल

OTT Web Series: ओटीटी पर फैमिली के साथ भूलकर भी न देखें ये 5 वेब सीरीज, नहीं तो हो सकते हैं शर्मसार