विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rani Chatterjee: भोजपूरी क्वीन रानी चटर्जी की फैंस को अब नहीं दिखेंगी अदाएं, एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 21 Jan 2023 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2023 07:02 PM (IST)

Rani Chatterjee एक्ट्रेस रानी चटर्जी अच्छे अभिनय के अलावा अपने बोल्ड लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की ...और पढ़ें

File Photo of Rani Chatterjee. Photo Credit Rani Chatterjee Instagram
File Photo of Rani Chatterjee. Photo Credit Rani Chatterjee Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपूरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वालीं एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। फैंस उनकी तस्वीरों और रील्स को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन अपने शोख अदाओं से फैंस को क्रेजी करने वालीं रानी चटर्जी ने अब एक ऐसा फैसला ले लिया है, जिसे सुन उनके फैंस को निराशा हाथ लग सकती है।

रानी चटर्जी फिल्मों के अलावा बोल्ड फोटोशूट और बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार उन्हें अपने किसी स्टेटमेंट के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर कही गई कोई भी बात आग की तरह फैल जाती है। इस वजह से वह कई बार विवादों से घिरी रहीं हैं।

रानी चटर्जी ने लिया बड़ा फैसला

इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वालीं रानी चटर्जी ने फैसला किया है कि अब वह इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बना लें। उन्होंने फैंस को यह मेसेज शेयर किया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहीं हैं। रानी चटर्जी ने अचानक यह फैसला क्यों लिया, इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि नेगेटिव क्रिटिसिज्म से परेशान होकर अभिनेत्री ने यह फैसला किया है।

रानी चटर्जी के इस तरह अचानक से सोशल मीडिया से दूरी बनाने के फैसले पर उनके फैंस को निराशा हाथ लग सकती है। एक्ट्रेस ने 17 जनवरी को आखिरी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिस पर फैंस ने अलग-अलग कमेंट किए। उनके अपकमिंग प्रोजेक्टस की बात करें, तो अभिनेता प्रेम सिंह के साथ उनकी एक फिल्म आने वाली है। इस फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं है।

यह भी पढ़ें: टैलेंट में शाहिद कपूर से दो कदम आगे हैं मीरा, स्टार वाइफ के 'ब्रह्मास्त्र' सॉन्ग ने जीता फैंस का दिल

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: 'पठान' में किस को लेकर शाह रुख से यूजर ने पूछा सवाल, एक्टर ने मजेदार जवाब ने की बोलती बंद