विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Box Office collection Day 5: सलमान की फिल्म ने कमाए 150 करोड़, टूटेंगे कई रिकॉर्ड

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Mon, 10 Jun 2019 10:16 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 06:08 PM (IST)

Bharat Box Office 2019 day 5 फिल्म Bharat द्वारा 150 .10 करोड़ रुपए का कुल कारोबार पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर कर लिया हैंl

Bharat Box Office collection Day 5: सलमान की फिल्म ने कमाए 150 करोड़, टूटेंगे कई रिकॉर्ड
Bharat Box Office collection Day 5: सलमान की फिल्म ने कमाए 150 करोड़, टूटेंगे कई रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। Bharat Box Office collection day 5, सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म ‘Bharat’ को Box Office पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। Eid 2019 के खास अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 'भारत' द्वारा 150 करोड़ रुपए का कुल कारोबार पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। फिल्म ने पहले वीकेंड में 150.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया हैl

गौरतलब है कि फिल्म भारत ने पहले दिन ही 42.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन के कलेक्शन ने तो फिल्म को 70 करोड़ के पार पहुंचा दिया था। तीसरे दिन फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से मात्र 4.5 करोड़ रुपए पीछे रह गई थी लेकिन चौथे दिन यानी शनिवार की बात करें तो फिल्म ने 26.70 करोड़ रुपए की कमाई कीl  

इसके चलते शनिवार तक फिल्म की कुल कमाई 122.20 करोड़ रुपए की बॉक्स ऑफिस पर हो गई थीl अब फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 150 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। सलमान खान की यह पहली फिल्म है, जिसने उनके करियर की उन्हें सबसे बड़ी ओपनिंग दी हैl

यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary New Song: 'nach ke dikha de', पहली बार अंग्रेजी-पंजाबी स्टाइल में लगाए ठुमके, Video Viral

तीसरे दिन यानी शुक्रवार से वीकेंड की शुरुआत हो गई थी और 7 जून को फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए लगभग 22.20 करोड़ रूपए कमाए और अपने कुल कलेक्शन में और बढोत्तरी की। सलमान खान अभिनीत फिल्म भारत Eid के मौके पर 5 जून को रिलीज हुई थीl जिसने पहले दिन 42.30 करोड़ रूपये की बंपर कमाई की थी। वहीँ दूसरे दिन फिल्म को 31 करोड़ की कमाई हुई।

फिल्म ने मात्र दो दिनों में 73.30 करोड़ का कारोबार कर लिया था। तीसरे दिन फिल्म ने करीब 22.20 करोड़ का व्यापार किया। तीनों दिन के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो फिल्म 95.50 करोड़ रूपये की कुल कमाई कर चुकी थी लेकिन वह 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने से चूक गई और इससे वह महज पांच करोड़ दूर थी।

अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार यह सप्ताह फिल्म के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैंl जिसके आधार पर यह तय हो जाएगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुल कितने करोड़ का व्यापार करती हैंl चूंकि भारत विश्वकप के मैच खेल रहा हैl जिसके चलते इस बात के आसार लगाये जा रहे है कि फिल्म के कलेशन में अब कमी आ सकती हैंl

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।