ऑस्कर विनर Al Pacino की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे 'कबीर सिंह' के मेकर्स, हॉलीवुड मूवी Captivated का किया एलान
भानुशाली प्रोडक्शन ने Captivated (कैप्टिवेटेड) फिल्म की घोषणा की है जिसमें लीड किरदार अल पचीनो का होगा।

अल पचीनो की फिल्म प्रोड्यूस करेंगे भारतीय फिल्ममेकर
HighLights
भानुशाली प्रोडक्शन ने किया अल पचीनो की फिल्म का एलान
अल पचीनो की फिल्म कैप्टिवेटेड हुई अनाउंस
32Red एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर भारतीय फिल्म मेकर विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड अब इंटरनेशनल फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपनी पहली विदेशी फिल्म कैप्टिवेटेड (Captivated) लेकर आ रही है। इस फिल्म में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अल पचीनो (द गॉडफादर, स्कारफेस), इस्ला फिशर (वेडिंग क्रैशर्स, नाउ यू सी मी) और ब्लेक रिटसन (द गिल्डेड एज) नजर आएंगे।
ऑस्कर अवॉर्ड विनर हैं अल पचीनो
अल पचीनो (Al Pacino) अकादमी पुरस्कार जीत चुके हैं। फिल्म का निर्देशन डिटो मॉन्टियल ने किया है, जो अ गाइड टू रिकग्नाइजिंग योर सेंट्स और फाइटिंग जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी यानी कैमरे से शूटिंग का काम स्टीफन सियूपेक ने किया है, जो स्लमडॉग मिलियनेयर और रूमर्स जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।
-1795172363768.webp)
इस फिल्म को लॉस एंजिल्स की कंपनी 32Red एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाया जा रहा है।
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
CAPTIVATED साल 1973 में हुए जॉन पॉल गेटी 3 के अपहरण की सच्ची घटना पर आधारित है। यह उस समय की सबसे चर्चित अपहरण की घटनाओं में से एक थी। फिल्म में इस घटना को एक अलग नजरिए से दिखाया जाएगा।
फिल्म की कहानी 1970 के दशक के इटली में दिखाई गई है। इसमें एक ऐसे अनोखे भावनात्मक रिश्ते को दिखाया गया है, जो पहले से ही मुश्किल हालात को और भी पेचीदा बना देता है।
-1795172413884.webp)
विनोद भानुशाली, संस्थापक और प्रबंध निदेशक, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने कहा, 'हम हमेशा से मानते हैं कि अच्छी कहानियां हर देश और हर भाषा के लोगों के दिलों तक पहुंच सकती हैं। दुनिया भर के बेहतरीन कलाकारों और फिल्म बनाने वाले लोगों के साथ काम करना हमारे लिए एक नया और खास कदम है'।
फिल्म से जुड़े निर्माता
Captivated (कैप्टिवेटेड) को 32Red एंटरटेनमेंट के माइकल मैमोलिटी और मानसवी ममगई बना रहे हैं।
इसके अलावा स्वीटहार्ट एंटरटेनमेंट के एंड्रिया बको और निकी वाइन्स्टॉक भी फिल्म के निर्माता हैं। इनके साथ डलास बायर्स क्लब के निर्माता कैसियन एल्वेस भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 'बॉन्ड गर्ल्स' का जलवा, 64 साल में इन हीरोइनों ने जीता दिल, Robert Pattinson के साथ किसकी बनेगी जोड़ी?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।