Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rashmika Mandanna से पहले बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने पर्दे पर निभाया राजकुमारी का किरदार, खूबसूरती ने जीता दिल

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 09:36 PM (IST)

    बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पर्दे पर रानी के किरदार को बहुत शानदार तरीके से निभाया है। हाल ही में विक्की कौशल की छावा में हमने रश्मिका को महारानी येसूबाई के किरदार में देखा। आज आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पहले पर्दे पर इस तरह का किरदार निभाकर अपनी खूबसूरती से महफिल ही लूट ली।

    Hero Image
    ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल ने हाल ही में फिल्म 'छावा' में मराठा योद्धा राजा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। वहीं फिल्म में उनके साथ नजर आ रही रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई का किरदार निभाया है। उन्हें ऐतिहासिक किरदार को इतनी कुशलता से निभाते हुए देखकर हमें बी-टाउन के अन्य एक्ट्रेसेज की याद आ गई जिन्होंने पर्दे पर महारानी का किरदार निभाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये एक्ट्रेसेज इस किरदार में इतना रम गईं कि पर्दे पर एकदम रियल लगीं। पर्दे पर उनकी एक्टिंग और अदाओं को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करने लगा था।

    ऐश्वर्या राय बच्चन

    साल 2008 में आई फिल्म जोधा अकबर बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में उन्होंने जोधा बाई का किरदार निभाया था, जबकि अकबर के किरदार में ऋतिक रोशन नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में वो काफी ज्यादा खूबसूरत भी लगी थी।

    यह भी पढ़ें: 'उनकी एक्टिंग...' Chhaava को लेकर ट्रोल हुईं रश्मिका मंदाना, बचाव में कूद पड़ी एक्ट्रेस दिव्या दत्ता

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशी बाई की भूमिका निभाई थी। हालांकि वह पारंपरिक अर्थों में रानी नहीं है, लेकिन उनका कैरेक्टर कथा के अंदर एकदम रॉयल लुक दर्शाता है।

    अनुष्का शेट्टी

    अनुष्का शेट्टी ने फिल्म बाहुबली में अभिनय किया था, जहां उनका किरदार देवसेना प्यार, विश्वासघात, पीड़ा और लचीलेपन से भरी यात्रा का अनुभव करता है। वह एक योद्धा राजकुमारी से एक ऐसी रानी में बदल जाती है जो दृढ़ रहकर कठिन चुनौतियों का सामना करती है। फिल्म में देवसेना के किरदार में अनुष्का शेट्टी ने एक्शन सीन भी दिए थे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती का किरदार निभाया था, जो एक प्रसिद्ध राजपूत रानी थी। रानी पद्मावती को अपनी सुंदरता, साहस और आत्म-बलिदान के लिए जाना जाता है।

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म साल 2019 में आई थी जिसमें उन्होंने झांसी की बहादुर रानी का रोल निभाया था।

    मानुषी छिल्लर

    मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार की फिल्म के साथ डेब्यू किया था। फिल्म पृथ्वीराज चौहान में उन्होंने राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाया था।

    यह भी पढ़ें: Chhaava में ये बॉलीवुड हसीना बनने वाली थीं 'येसुबाई'? विक्की संग एक्ट्रेस को देखने की अधूरी रह गई फैंस की तमन्ना