FA9LA से पहले ये था Akshaye Khanna का सुपरहिट गाना, शेर- ए-बलोच के गाने ने 24 साल पहले पब और डिस्को में मचाई धूम
अक्षय खन्ना का 2002 की सुपरहिट फिल्म का गाना आज भी अपनी धुन के लिए याद किया जाता है। इसका तमिल में भी रीमेक बना था।
-1784984687583_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अक्षय खन्ना ने धुरंधर के गाने FA9LA से सोशल मीडिया पर मानों तहलका ही मचा दिया था। एक्टर को अपनी रैंडम स्टाइल और स्वैग के लिए जाना जाता है। आज आपको अक्षय खन्ना के ऐसे ही एक पॉपुलर गाने के बारे में बताएंगे।
साल 2002 में आई थी फिल्म
ये गाना अपने दौर में जबरदस्त हिट हुआ था। हम बात कर रहे हैं साल 2002 में आई रोमांटिक-थ्रिलर हमराज (Humraaz) की जिसमें अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने नेगेटिव रोल निभाया था। इस मूवी का गाना 'बर्दाशत नहीं कर सकता, अब दूर नहीं रह सकता' (Bardaasht) उनके इसी बेबाक और जुनूनी अंदाज को दिखाता है जिसके लिए वो जाने जाते हैं।
-1784982201947.jpg)
इस सुपरहिट गाने का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था और केके और सुनिधि चौहान ने इसे अपनी आवाज से सजाया था। इस गाने के बीट्स और ग्रूवी म्यूजिक इतना कैची था कि पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते थे। हर पब और डिस्को में इसने धूम मचा दी थी।
केके की इंटेंस आवाज पर खूब जचा गाना
गाने में केके की हाई-पिच और इंटेंस आवाज ने अक्षय खन्ना के ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर के जुनून को एकदम परफेक्ट तरीके से मैच किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि 'बर्दाश्त नहीं कर सकता' को बाद में साल 2005 में तमिल रीमेक गिरिवलम में 'नी यारो नी यारो' के रूप में दोबारा इस्तेमाल किया गया। यह रीमेक में दोबारा इस्तेमाल किया गया एकमात्र गाना था।
-1784982226223.jpg)
इस गाने के बोल सुधाकर शर्मा ने लिखे थे और अब्बास-मस्तान इसके डायरेक्टर थे। इस फिल्म की कहानी प्यार, पैसे के लालच, धोखे और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अमीषा पटेल के अलावा बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।