विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आ गया 'महादेव' का नया एंथम सॉन्ग, Ganesh Acharya की बायोपिक का भक्ति गीत हुआ रिलीज

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:04 PM (IST)

डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की बायोपिक फिल्म गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट का नया भक्ति सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है।

गणेश आचार्य की फिल्म का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

गणेश आचार्य की फिल्म का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. महादेव का नया एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज

  2. काशी के नमो घाट पर हुआ लॉन्च

  3. गणेश आचार्य की बायोपिक का गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महादेव की नगरी वाराणसी में उस समय भक्ति और संगीत का एक खास माहौल देखने को मिला, जब मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता गणेश आचार्य ने अपनी आगामी फिल्म ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का दमदार भक्तिमय गीत ‘बम बम’ प्रतिष्ठित नमो घाट पर लॉन्च किया।

मां गंगा के भव्य तट पर आयोजित इस खास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय निवासी और वाराणसी के प्रशंसक शामिल हुए। इस मौके पर भक्ति संगीत और एक भव्य सार्वजनिक उत्सव का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

बम बम सॉन्ग की रिलीज पर गणेश आचार्य के विचार

काशी में इस गीत को लॉन्च करने के खास अनुभव के बारे में बात करते हुए गणेश आचार्य ने कहा- भगवान शिव की पवित्र नगरी काशी आकर, छठ पूजा के शुभ अवसर पर अपनी फिल्म का सबसे बड़ा गाना, जो शिवजी को समर्पित है, लॉन्च करने से ज्यादा खास और क्या हो सकता है। ‘बम बम’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि हमारी भक्ति और मेरे परिवार की आस्था की अभिव्यक्ति है।

यह भी पढ़ें- सोनू निगम की मधुर आवाज, गणेश आचार्य बने गीतकार; Ganesh: Dust to Stardust का नया गाना हुआ रिलीज

bambamsong

वाराणसी हमेशा से मेरे करियर का एक खास हिस्सा रहा है। मैंने यहां सबसे पहले अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बस इतना सा ख्वाब है’ के गाने ‘रामजी’ की शूटिंग की थी। इसके बाद रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ समेत कई प्रोजेक्ट्स के लिए यहां वापस आया। महादेव को समर्पित गीत के साथ एक बार फिर काशी लौटना मेरे लिए इस पल को और भी खास बना देता है।

इन सिंगर्स ने दी आवाज

जुनैद कुमार और कल्याण वसंत की दमदार आवाज से सजे ‘बम बम’ को जुनैद कुमार ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल गणेश आचार्य ने लिखे हैं। जोशीले संगीत और भक्ति भाव से भरपूर यह गीत महादेव की आराधना को एक नए और आधुनिक संगीतमय अंदाज में प्रस्तुत करता है। साथ ही, यह फिल्म के संगीत को एक अलग पहचान भी देता है।

‘बम बम’ का लॉन्च फिल्म ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ के प्रमोशन के सफर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे पहले फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों का उत्साहजनक समर्थन मिला था। अक्षय कुमार, अजय देवगन, संजय दत्त, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, कृति सेनन, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसी हस्तियों ने गणेश आचार्य के शानदार सफर का जश्न मनाते हुए फिल्म के लिए अपना समर्थन जाहिर किया था।

कब रिलीज होगी ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’

V2S प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ की निर्माता सौंदर्या आचार्य हैं, जबकि फिल्म की कहानी, लेखन और निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। फिल्म की पटकथा और संवाद दिगांगना सूर्यवंशी और गणेश आचार्य ने लिखे हैं। इसका संगीत जी म्यूजिक कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। संगीत, डांस और सिनेमा के जरिए एक कलाकार के सफर को दर्शाती यह फिल्म 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- 'बीड़ी जलाई ले से मल्हारी तक...' बड़े पर्दे पर दिखेगी Ganesh Acharya के संघर्ष की कहानी, फिल्म का ट्रेलर रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।