Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kareena Kapoor और करिश्मा ने मां बबीता को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, तैमूर-जेह ने भी नानी के लिए बनाए कार्ड

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 03:41 PM (IST)

    Kareena Kapoor और करिश्मा की मां एक्ट्रेस बबीता कपूर आज अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड सितारे और अन्य लोग जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस बबीता की बेटी करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी एक खास पोस्ट के साथ मां को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही जेह और तैमूर ने भी उनके लिए स्पेशल कार्ड बनाए हैं।

    Hero Image
    करीना-करिश्मा ने किया मां को बर्थडे विश (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बबीता कपूर 70 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक रही हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालांकि, उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला। उन्होंने रणधीर कपूर से शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। आज एक्ट्रेस अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में उनकी बेटी करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान ने भी उन्होंने खास अंदाज में विश करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही करीना ने वो स्पेशल कार्ड्स भी दिखाए हैं, जो तैमूर और जेह ने नानी के लिए बनाए हैं।

    यह भी पढ़ें: IPL 2024 ने खत्म की करीना कपूर और जॉन अब्राहम की अनबन, चेन्नई vs मुंबई का मैच साथ किया एंजॉय, दंग रह गए फैंस

    करिश्मा ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

    करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर मां बबीता कपूर के साथ अपने बचपन वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह अपनी मां के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि खूबसूरत मां, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। ओजी सुनीता हमेशा के लिए (हालांकि मेरी हेयर एक्सेसरीज)।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

    उनकी इस फोटो पर कई अन्य स्टार्स ने भी बबीता कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, करीना ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि अच्छा, अब मुझे पता चला कि तुम और मैं कैसे इतने हॉट हैं।

    करीना कपूर ने भी शेयर किया पोस्ट

    करीना कपूर खान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर मां को खास तरीके से विश किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर की। पहली कुछ फोटो में करीना के लाडले तैमूर और जेह नानी के बर्थडे के लिए कार्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी झलक भी एक्ट्रेस ने दिखाई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    इसके बाद लास्ट फोटो में एक्ट्रेस अपनी मां बबीता के साथ पोज दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हमारी दुनिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरी मां।

    यह भी पढ़ें: वीरे दी वेडिंग के बाद Kareena Kapoor की एक और फिल्म का सीक्वल है तैयार, सुनते ही खुशी से फैंस करने लगेंगे डांस