विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूयॉर्क कॉन्सर्ट के दौरान Ayushmann Khurrana के साथ हुई अजीब सी घटना, बीच में रोकना पड़ा गाना

Published: Tue, 19 Nov 2024 08:52 AM (GMT+05:30)

आयुष्मान खुराना इन दिनों यूएस टूर पर हैं। इस दौरान न्यूयॉर्क कॉन्सर्ट में आयुष्मान खुराना पर एक शख्स अचानक डॉलर ...और पढ़ें

आयुष्मान खुराना को बीच में रोकना पड़ा कॉन्सर्ट
आयुष्मान खुराना को बीच में रोकना पड़ा कॉन्सर्ट

HighLights

  1. एक्टर ने फैन को दी बढ़िया सीख
  2. फैन ने एक्टर पर लुटाए डॉलर
  3. बीच में रोकना पड़ा कॉन्सर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि सिंगिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं। फिलहाल एक्टर यूएस टूर (Ayushmann Khurrana) पर हैं। एक्टर अपने बैंड 'आयुष्मान भव' के साथ शिकागो, न्यूयॉर्क और सैन जोस जैसे शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं। कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जिसके बाद से लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

आयुष्मान ने फैन को सिखाया तरीका

दरअसल एक्टर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे और इस दौरान एक अजीब सी घटना हुई जिसकी वजह से एक्टर को अपना कॉन्सर्ट बीच में रोकना पड़ा। ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आयुष्मान स्टेज पर गाना गा रहे थे कि तभी एक फैन ने उनपर डॉलर की बारिश की। कॉन्सर्ट को बीच में रोकते हुए एक्टर ने फैन से कहा कि वह पैसे को किसी चैरिटी में दान करें, ना कि ऐसे उड़ाए। ये आयुष्मान का रिएक्शन ही था जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा तारीफ मिल रही है।

यह भी पढ़ें: 'दिमाग खराब हो गया था, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप किया...' पर्सनल लाइफ को लेकर क्या कुछ बोले Ayushmann Khurrana

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

एक शख्स ने इस तरह के कृत्य पर नाराजगी जताते हुए इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है,'एक लाइव कॉन्सर्ट में इस तरह की अपमानजनक चीज देखना निराशाजनक है। आयुष्मान खुराना के हालिया NYC कन्सर्ट के दौरान, जब वह गा रहे थे तो एक फैन ने मंच पर डॉलर फेंक दिया। म्यूजिक का आनंद लेने के बजाय, इस आदमी ने गलत तरीके से अपनी संपत्ति को दिखाया।' वहीं उसने आयुष्मान की विनम्रता और जवाब देने के तरीके की भी तारीफ की।

View this post on Instagram

A post shared by Bipin Kumar Saxena (@bipinsaxenaphotography)

थामा में नजर आएंगे एक्टर

आयुष्मान ने अमेरिका टूर के साथ पूरे 8 साल बाद इंटरनेशनल मंच पर वापसी की है। वह पांच शहरों में परफॉर्म करेंगे जिसमें शिकागो, न्यूयॉर्क, सैन जोस, न्यू जर्सी और डलास शामिल हैं।

आयुष्मान आने वाले समय में मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म 'थामा' में दिखाई देंगे। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी जिसमें हॉरर और रोमांस का तड़का लगेगा। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आएंगे। दिनेश विजान और अमर कौशिक की जोड़ी इसका निर्माण करेगी।

यह भी पढ़ें: Thama: 'स्त्री 2' के बाद 'थामा' मचाएगा खौफ का तांडव, दीवाली पर हुआ हॉरर से भरी खूनी प्रेम कहानी का एलान