विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Awarapan 2 का गाना Ve Junoon सुनते ही ठनका लोगों का माथा, 11 महीने पहले रिलीज गाने से हुबहू मिलती है धुन?

Published: Tue, 07 Jul 2026 08:41 PM (GMT+05:30)

इमरान हाशमी के गाने उनकी फिल्म की जान होते हैं। हालांकि, 'आवारापन-2' के गाने को सुनकर यूजर्स को 11 महीने ...और पढ़ें

आवारापन 2 के 'वे जुनून' की कॉपी है धुन/ फोटो- Instagram

आवारापन 2 के 'वे जुनून' की कॉपी है धुन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी ने जब 19 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल की घोषणा की थी, तो फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। मूवी में उनके साथ दिशा पाटनी की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी। हाल ही में 'आवारापन-2' से मूवी का पहला रोमांटिक ट्रैक 'वे जुनून' आउट हुआ है।

हालांकि, इस गाने को सुनकर कुछ लोगों का मूड पूरी तरह से खराब हो चुका है, क्योंकि उन्हें यह गाना 11 महीने पहले आई ब्लॉकबस्टर मूवी का कॉपी लग रहा है।

इस फिल्म के टाइटल ट्रैक से मिलता-जुलता है 'वे जुनून'

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया गाना 'वे जुनून' दोनों के रिश्ते की तनावपूर्ण स्थिति को दर्शाता हैं। गाने में फ्लैशबैक में कुछ झलकियां श्रिया सरन की भी दिखिया गई हैं। मिथुन ने 'आवारापन 2' के इस गाने का कंपोजिशन किया है। एक तरफ जहां कुछ लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है, तो वहीं कई लोगों को गाना बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक के साथ मिलता-जुलता सा लग रहा है।

_ - 2026-07-07T203510.691

यह भी पढ़ें- लौट आया इमरान का जादू! Awarapan 2 का पहला गाना Ve Junoon हुआ रिलीज, दिशा संग कैमिस्ट्री छू लेगी दिल

सैयारा 2.0 बना दिया है 'वे जुनून' गाना?

इमरान हाशमी ने 2000 के दशक में जिस तरह के हिट ट्रैक दिए हैं, उससे 'आवारापन-2' के 'वे जुनून' गाने से भी लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी है। एक यूजर ने लिखा, "मैं कुछ ऐसे कि उम्मीद कर रही थी, जो मेरे दिमाग में बजता रहे, लेकिन इन्होंने निराश जार दिया। ऐसा लग रहा है कि हम सैयारा का गाना सुन रहे हैं।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं एक्सप्लेन नहीं कर सकती, लेकिन आज कल जो भी गाना सुनो वह ऐसा लगता है कि पहले भी सुना गया है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये क्या बना दिया है, ऐसा लग रहा है कि सैयारा का फर्स्ट ड्राफ्ट है।"

Screenshot 2026-07-07 203658

कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'?

आवारापन 2 की बात करें तो इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुरेंद्र विक्की, विजयंत खोली, अतुल कुमार अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विशेष भट्ट ने किया है और इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। यह मूवी सनी देओल की बंटवारा के साथ 14 अगस्त 2026 को पर्दे पर टक्कर लेगी।

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 vs Awarapan 2 के क्लैश पर शबाना आजमी ने किया रिएक्ट, बोलीं- किसी का कंट्रोल नहीं