विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लौट आया इमरान का जादू! Awarapan 2 का पहला गाना Ve Junoon हुआ रिलीज, दिशा संग कैमिस्ट्री छू लेगी दिल

Published: Tue, 07 Jul 2026 12:58 PM (IST)

Awarapan 2 Songs: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' रिलीज हो गया है, ये गाना ...और पढ़ें

'आवारापन 2' का पहला गाना रिलीज

'आवारापन 2' का पहला गाना रिलीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किसी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) हों और उस फिल्म के गाने यादगार ना बने, ऐसा भला कैसे हो सकता है। एक बार फिर से इमरान हाशमी पर्दे पर अपने उसी आवारापन को लेकर लौट रहे हैं।

जी हां, जल्द ही इमरान आवारापन 2 में दिखेंगे, जिसका पहला गाना हाल ही में रिलीज हुआ और यह गाना आते ही लोगों को पसंद आने लगा है।

'आवारापन 2' का पहला गाना रिलीज

साल 2007 में 'आवारापन' का अब अगला पार्ट 'आवारापन 2' (Awarapan 2) आ रहा है। बीते दिनों ही फिल्म का हाल ही में टीजर (Awarapan 2 Teaser) रिलीज किया गया, जो लोगों को काफी पसंद आया। अब हाल ही में फिल्म का गाना 'वे जुनून' (Ve Junoon Song) रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Teaser: 19 साल पुराने उसी अंदाज में लौटे इमरान हाशमी, कड़क डायलॉग्स के साथ आया 'आवारापन 2' का टीजर

Disha Emran

इस गाने को मिथुन ने कंपोज किया है। वहीं इस गाने को सईद कादरी ने लिखा है और इस गाने को सुबोध शर्मा ने अपनी आवाज दी है। सईद कादरी, जिन्होंने 19 साल पहले आवारापन के लिए 'तेरा मेरा रिश्ता' और 'तो फिर आओ' जैसे कालजयी गाने लिखे थे, 'वे जुनून' के साथ एक बार फिर अपना जादू लेकर लौटे हैं।

गाना सुनने में काफी अलग रहा है और वही आवारापन वाला जादू क्रिएट कर रहा है। गाने में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी का दर्द नजर आ रहा है।

इमरान की आवाज बना ये नया सिंगर

इस गाने को सुबोध शर्मा (Subodh Sharma Singer) ने अपनी आवाज दी है। पिछले 12 वर्षों से साउंड इंजीनियर के रूप में काम कर रहे सुबोध की आवाज विशेष भट्ट तक एक इंस्टाग्राम रील के जरिए पहुची। उनकी आवाज ने विशेष भट्ट और फिल्म के कंपोजर मिथुन (Mithoon) का दिल जीत लिया और फिर वे जुनून के लिए सुबोध को फाइनल किया गया।

Emraan

'वे जुनून' शिवम पंडित के उस इमोशनल सफर को बयां करता है, जहां वह अपने सबसे गहरे डर का सामना करता है और यह सोचता है कि क्या प्यार कभी उसकी मंजिल था भी या नहीं। यह गाना उसके जीवन के एक अहम मोड़ को सामने लाता है और आगे आने वाली कहानी में एक गहरे इमोशन को छोड़ता है। इसके अलावा फिल्म के और भी गाने (Awarapan 2 Songs) शानदार, जो आने वाले वक्त में रिलीज होंगे।

Disha pa

विशेष फिल्म्स और मुकेश भट्ट द्वारा बनाई गई 'आवारापन 2' (Awarapan 2) को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है और इसका निर्माण विशेष भट्ट ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी (Disha Patani), शबाना आजमी (Shabana Azmi), सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अतुल कुमार और अनिरुद्ध रावल समेत कई स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Arijit Singh और आतिफ को टक्कर देने वाला वो पाकिस्तानी सिंगर, 7 साल में गाए 14 गाने; कल्ट सॉन्ग्स गाकर हुआ गायब