विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer: खुद के ही दुश्मन बने अजय देवगन, तब्बू संग 22 साल बाद क्या रोमांस चढ़ेगा परवान

Published: Thu, 13 Jun 2024 04:00 PM (IST)

Ajay Devgn और तब्बू जब-जब फिल्मी परदे पर आए हैं उन्होंने अपने फैंस का दिल खूब जीता है। दोनों ने ...और पढ़ें

औरों में कहां दम था का ट्रेलर रिलीज / फोटो- Youtube
औरों में कहां दम था का ट्रेलर रिलीज / फोटो- Youtube

HighLights

  1. औरों में कहां दम था का ट्रेलर हुआ रिलीज
  2. तब्बू-अजय देवगन के अधूरे प्यार की कहानी
  3. जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी का क्या ही कहना है। इन दोनों ने एक साथ दृश्यम, भोला सहित कई सुपरहिट फिल्में दर्शकों के सामने परोसी हैं। एक बार फिर से ये दोनों दर्शकों को सिनेमाघरों में उनकी सीट से बांधे रखने के लिए वापस स्क्रीन पर लौट रहे हैं, लेकिन इस बार खेल चोर पुलिस का नहीं, बल्कि दिल का है।

पिछले काफी समय से अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू अपनी आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो आपका दिल छू लेगा।

अजय देवगन-तब्बू के प्यार की दुश्मन बनी एक रात

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के निर्देशन की कमान नीरज पांडे ने संभाली, जो इससे पहले अ वेडनेसडे, सात उचक्के, रुस्तम और एम एस धोनी जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म का ट्रेलर तीन मिनट का है, जिसकी शुरुआत होती है अजय देवगन और तब्बू के बचपन के किरदारों के वॉइस ओवर के साथ। इसके बाद एक्टर के जेल में ही बड़े होने के सफर को छोटे से ट्रेलर में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें: 'अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ...', Tabu को सताया Ajay Devgn से बिछड़ने का डर, प्यार के आगे हारेगा जग!

इसके बाद दोनों जब 22 साल बाद जेल के बाहर मिलते हैं, तो उनकी मुलाकात होती है और दोनों अपने पुराने प्यार भरे लम्हों को याद करते दिखाई देते हैं। हालांकि, ट्रेलर में दिखाई गयी जो चीज आपके मन में सवाल खड़ा करेगी, उस रात को क्या हुआ था, जो अजय देवगन और तब्बू के प्यार का दुश्मन बन गया था।

अजय तब्बू के अलावा ये कलाकार भी आएंगे नजर

अजय देवगन और तब्बू के अलावा फिल्म में जिम्मी शेरगिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो ट्रेलर देखकर प्रतीत होता है कि एक्ट्रेस के पति का किरदार अदा करेंगे।

इसके अलावा फिल्म में शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर भी अजय देवगन- तब्बू के युवा समय का किरदार अदा करेंगे। औरों में कहां दम था इस साल 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन की ये इस साल की तीसरी रिलीज है।

यह भी पढ़ें: सामने आया Auron Mein Kahan Dum Tha का टीजर, स्क्रीन पर देखने को मिलेगी अजय देवगन और तब्बू की दमदार केमिस्ट्री