विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम के कारीगरों ने तैयार किया 'राम' का कवच, बेंत और रबर से बनाने में लगे साढ़ें तीन साल; नहीं पता था ये सच

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:26 AM (IST)

रामायणम् में मेकर्स ने पीक डिटेलिंग का पूरा ध्यान रखा। नितेश तिवारी की फिल्म में श्रीराम-लक्ष्मण का कवच बनने में ही तीन साल से ज्यादा का समय लग गया था।

असम के कारीगरो ने तैयार किया था 'राम' का कवच/ फोटो- इंस्टाग्राम

असम के कारीगरो ने तैयार किया था 'राम' का कवच/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. श्रीराम का कवच बनाने में लगे साढ़े तीन साल का समय

  2. असम के बारपेटा के कारीगरों ने बेंत- रबर से किया तैयार

  3. कारीगरों को शुरुआत में नहीं पता थी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) के विजुअल्स को दर्शकों ने काफी सराहा। मूवी के एक-एक सीन से लेकर VFX और साथ ही कॉस्ट्यूम्स तक पर मेकर्स ने जमकर पैसा बहाया। असम के बारपेटा जिले के एक गांव की पारंपरिक बेंत शिल्पकला को भी नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म में एक खास जगह मिली है।

'राम-लक्ष्मण' के कवच पर लगा तीन साल से ज्यादा वक्त 

बारपेटा जिले के जानिया बांगलीपारा गांव के रहने वाले मास्टर कारीगर जयनल आबदीन ने तकरीबन साढ़े तीन साल तक असम की एक लोकल टीम के साथ मिलकर रामायणम् में दिखाई गई बेंत और रबर से बने कवच को बनाने पर काम किया था, जिसमें 30 से 35 नग हाथ से तैयार किए गए थे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए जयनल आबदीन ने ब कहा, "ये काम मेरे पास सीधे नहीं आया था। सबसे पहले यह जनिया में 'ग्राम उन्नयन' के अब्दुल मलिक जी के पास आया, उन्होंने मुझे बुलाया और इसे देखने के लिए कहा। प्रोडक्शन हाउस के लोगों ने एक फाइल भेजी थी, जिस पर डिजाइन बना हुआ था। सब देखने के बाद मैंने उनसे कहा कि ये बन सकता है। मैं इस पर टीम हेड से बात करता हूं। इसके बाद उनकी टीम के पांच सदस्य यहां आए और उनमें से सागर नाम का एक सदस्य हमारे साथ ही रुक गया, ताकि वह माप लेने और सुधार करने के काम में मदद कर सके।"

Untitled Design - 2026-11-10T110425.384

इस जुगाड़ से तैयार हुआ कवच 

आबदीन ने आगे कहा, "शुरुआत में कुछ कमियों को ठीक करने के बाद जब फिल्म के मुख्य अभिनेता ने इसे पहना तो उन्होंने कहा कि ये बहुत हार्ड और टाइट है। बेंत टाइट ही होती है। उन्होंने हमसे पूछा कि इसका दूसरा ऑप्शन क्या है? मैंने उनसे कहा कि आप हमें जो भी सामान देंगे हम उससे कवच बना देंगे। उन्होंने हमें हरे और काले रंग के रबर भेजे। हालांकि, सिर्फ रबर से बुनाई का काम नहीं हो रह था। मैंने अजय जो डिजाइनर हैं उनसे बात की और कहा कि हम इसमें आधी बेंत और आधी रबर का इस्तेमाल करके कवच बनाते हैं। वो मान गए और सैंपल मांगा।"

आबदीन ने कहा, "जैसे ही बेंत और रबर से बने डिजाइन को मंजूरी मिली, वैसे ही मेरे कारीगरों ने साढ़े तीन साल तक प्रोडक्शन की डिमांड के आधार उन्हें समय सीमा के अंदर ही आर्मर्स उपलब्ध करवाए। जब भी उन्हें कोई अर्जेंट जरूरत होती, तो बारपेटा से गुवाहटी आर्मर जैकेट एयरपोर्ट से भेज दी जाती।

Screenshot 2026-11-10 111849

कारीगरो को नहीं पता था रणबीर कपूर पहनेंगे कवच

कॉस्ट्यूम को तैयार तकरते हुए जानिया बांगलीपाड़ा के 15 कारीगरों से इस प्रोजेक्ट के बारे में किसी को न बताने के बारे में कड़े इंस्ट्रक्शन दिए गए थे। उन्होंने कहा, "जब हम बेंत और रबर से कवच तैयार कर रहे थे तो हमें उस समय ये नहीं पता था कि ये फिल्म रामायण के लिए बन रहे हैं। उन्होंने हमें सिर्फ ये बताया था कि ये मूवी की शूटिंग के लिए बन रहे हैं और आगे चलकर इससे हमारे काम को पहचान मिलेगी। जब फिल्म रिलीज हुई, तब हमें ये पता चला। मैंने अभी तक मूवी नहीं देखी है, लेकिन मैं ये जरूर देखूंगा, क्योंकि इसमें मेरे हाथों से बनी चीजों का भी हिस्सा शामिल है।

फिल्म रामायणम् की रिलीज के बाद अपने गांव को मिली राष्ट्रीय पहचान पर खुशी व्यक्त करते हुए कारीगर ने कहा की ये अचीवमेंट पूरे गांव की है।

यह भी पढ़ें- दीवाली के बाद हुई Ramayana की चांदी, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़; सोमवार को कमाई से रचा एक और इतिहास

यह भी पढ़ें- टूट गया 'धुरंधर 2 और पुष्पा 2' का घमंड! रणबीर की Ramayana ने रचा नया इतिहास, एक घंटे में बिके इतने लाख टिकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।