विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लोग डरते थे मैं प्रेग्नेंट न हो...', 79 साल की Aruna Irani को लेकर एक्टर ने फैलाया था झूठ, खुलेआम किया था शोषण

Published: Tue, 10 Feb 2026 10:45 AM (GMT+05:30)

79 साल की अरुणा ईरानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'मां' की भूमिका में उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने दावा किया कि जब वह फिल्मों में आई थीं, तो किस तरह से दिग्गज अभिनेता महमूद ने उनका शोषण किया था। उन्होंने अगर उन्हें करियर दिया, तो उसे बर्बाद भी एक्टर ने ही किया। 

अरुणा ईरानी ने इस दिग्गज पर लगाया शोषण करने का आरोप/ फोटो- Instagram

अरुणा ईरानी ने इस दिग्गज पर लगाया शोषण करने का आरोप/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 79 साल की अरुणा ईरानी ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। वह दर्शकों की ऑनस्क्रीन फेवरेट 'मां' भी हैं। उन्होंने 'लाडला' से लेकर 'बॉबी' और 'बेटा' जैसी कई फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी पर भी उनका काफी दबदबा रहा।

फिल्मों में किरदारों को लेकर अरुणा ईरानी भले ही चर्चा में रही हों, लेकिन उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा विवादों से दूर रखा है। हालांकि, पहली बार अरुणा ईरानी ने बताया कि उनका किस कदर फिल्म इंडस्ट्री में शोषण किया गया। खास तौर एक्ट्रेस ने ये दावा किया कि एक एक्टर ने तो उनका काम के समय बहुत शोषण किया, जिसका एहसास उन्हें बाद में हुआ। 

अरुणा ईरानी से कहा था 'मैं तुमसे शादी करूंगा'

अरुणा ईरानी ने एंटरटेनमेंट पोर्टल जूम को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, "अपने करियर के शुरुआती दिनों में जब मुझे काम की जरूरत थी, वह काम मुझे एक्टर महमूद ने दिया था। वह रिश्ता ऐसा था, जहां मैं उनके एहसान तले दबी थी। महमूद जी से मिलने के बाद मैं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हो गई थी। वह काफी सपोर्ट किया करते थे। जब काम चल पड़ा तो, वह दूसरे काम करने लगे और मैं दूसरी फिल्में और शोज करने लगी। हालांकि, बाद में मुझे ये एहसास होने लगा था कि वह मेरा खुलेआम शोषण कर रहे थे।"

 

यह भी पढ़ें- Aruna Irani की बहन भी रही सिनेमा की बड़ी स्टार, कभी एक दूसरे के साथ नहीं किया काम

"मैं उन्हें पूरी तरह दोष नहीं दूंगी, मेरी भी अपनी जरूरतें थीं। उन्होंने उम्मीद जगाई थी कि वह मुझसे शादी करेंगे, लेकिन नहीं की। अच्छा ही हुआ कि मेरी आंखें खुल गईं। वह पहले दो बार शादी कर चुके थे, वह तीसरी बार भी कर सकते थे। खैर, मेरी किस्मत अच्छी थी।"

aruna

मेकर्स को एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर लगने लगा था डर 

अरुणा ईरानी ने एक्टर महमूद के बारे में आगे बताया कि उनकी वजह से अगर उन्हें फिल्मों में काम मिला, तो एक्टर की वजह से उनका करियर तबाह भी हुआ। एक्ट्रेस बोलीं, "लोगों को उन्होंने ये बताया हुआ था कि हमारी शादी हो गई है। इस कारण कई फिल्ममेकर्स ने मुझे काम देना बंद कर दिया था। उन्हें ये डर था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो उनकी फिल्म फंस जाएगी। वह मेरे करियर का सबसे बुरा दौर था।"

अरुणा ईरानी

एक्ट्रेस ने इससे पहले एक चैनल से बातचीत में ये बताया था कि उन्होंने महमूद को खुश करने के लिए हर हद पार कर दी थी। अरुणा ईरानी ने कहा था, "मैं बहुत ही गरीब परिवार से आती हूं। मैंने उन्हें खुश करने के लिए हर हद पार की है, ऐसे में अपना नाम, शोहरत और हाथ में पैसे देखना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।" हालांकि, अरुणा ईरानी का करियर तब ट्रैक पर वापस लौटा, जब उनकी और महमूद की कहानी खत्म हुई और लोगों को ये बात समझ आई कि अब उन दोनों के बीच कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'मैं तो बिकिनी पर भी....', अरुणा ईरानी के माथे पर टीका देखकर क्यों चिल्ला दी थीं Shabana Azmi?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।