अभिषेक की बर्थडे पार्टी में पत्नी के साथ इस कूल लुक में दिखे अर्जुन रामपाल
अभिषेक कपूर का 45वां बर्थडे था और पार्टी में अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी जेसिका मेहर के साथ काफी कूल लुक में पहुंचे।
मुंबई (जेएनएन)। इस साल कई बॉलीवुड कपल के अलग होने की खबर सामने आ चुकी है। अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के रिश्ते में भी दरार पड़ने और उनके तलाक लेने की चर्चा थी। मगर वो कहते हैं ना, तस्वीरें हजार शब्द बयां करती हैं और ऐसा ही इन दोनों के केस में भी लग रहा है। दोनों हाल ही में अपनी फैमिली के साथ डिनर डेट एंज्वॉय करते नजर आए और अब दोनों जानेमाने फिल्मकार अभिषेक कपूर की बर्थडे पार्टी में भी एक साथ दिखे।
अजय देवगन ने लॉन्च किया अपनी फिल्म 'शिवाय' का ट्रेलर, देखें
पता है अक्षय कुमार की बेस्ट फ्रेंड कौन है, देखें यह तस्वीर
अभिषेक कपूर का 45वां बर्थडे था और जैसा कि आप देख सकते हैं पार्टी में अर्जुन-मेहर काफी कूल लुक में पहुंचे। उन्हें देखकर तो कहीं से भी नहीं लगा कि उनके बीच कुछ गड़बड़ चल रहा है। जबकि अटकलें यहां तक थीं कि दोनों की शादी टूटने के कगार पर पहुंच चुकी है और दोनों जल्द तलाक की अर्जी दायर करने वाले हैं।
मनोरंजन की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले अर्जुन और मेहर बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से डिनर कर बाहर निकलते दिखे थे, तभी कैमरे में कैद हो गए। दोनों की दो प्यारी बेटियां हैं, जिनका नाम है माहिका और मायरा। वो भी साथ में मौजूद थीं। वहीं अर्जुन की मां भी थीं, जो कुछ दिनों पहले ही मुंबई आई हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में लिखा था कि उनकी बहादुर मां स्वस्थ होकर न्यूयॉर्क से मुंबई आ गईं। उन्होंने साहसिक तरीके से कैंसर से लड़ाई लड़ी।