Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर हुए इंडियाज मोस्ट वांटेड, दिखाई दिए मलाइका अरोड़ा के साथ

फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड 24 मई को रिलीज होगीl इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 03:34 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 10:01 PM (IST)
अर्जुन कपूर हुए इंडियाज मोस्ट वांटेड, दिखाई दिए मलाइका अरोड़ा के साथ
अर्जुन कपूर हुए इंडियाज मोस्ट वांटेड, दिखाई दिए मलाइका अरोड़ा के साथ

मुंबईl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का एक फोटो जारी हुआ है, जिसमें अर्जुन कपूर एक परचून की दुकान के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर खूब सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनकी इस फिल्म को लेकर चर्चा है तो दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा को लेकर। 

loksabha election banner

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की जो फोटो सामने आई है उसमें दुकान को देखने से यह पता चलता है कि यह किसी झुग्गी झोपड़ी की दुकान है, जिसमें बैठा व्यक्ति कुछ काम कर रहा है और अर्जुन कपूर किसी को बहुत ही गंभीर मुद्रा से देख रहे हैंl अर्जुन कपूर की यह फिल्म भारत के सबसे खूंखार आतंकवादी को बिना एक भी गोली चलाएं पकड़े जाने की कहानी हैl इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैंl यह तो रही फिल्म की बात जिसके लिए अर्जुन कपूर खूब चर्चा में हैं। फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड 24 मई को रिलीज होगीl अर्जुन कपूर इसके अलावा फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में भी नजर आयेंगेl 

दूसरी तरफ अर्जुन कपूर इन दिनों उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ खूब देखे जा रहे हैंl बीती रात भी उन्हें मलाइका अरोड़ा के साथ एक डिनर हाउस के बाहर स्पॉट किया गयाl खास बात यह थी कि इस मौके पर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा का हाथ पकड़ रखा थाl वही फोटो को देखने से यह भी लगता है कि वह उन्हें लेकर बाहर निकल रहे थे।

गौरतलब है कि अरबाज खान से मलाइका अरोड़ा से तलाक होने के बाद अर्जुन और मलाइका को कई बार साथ देखा गया। इन दोनों के रिश्ते में होने की बात कही जाती रही है लेकिन इसको लेकर दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है। अर्जुन कपूर ने इस रिश्ते को आधिकारिक तौर पर भले ही सार्वजनिक ना किया हो लेकिन उनके लगातार एक दूसरे से मिलने से, एक साथ दिखाई देने से उनके इस रिश्ते पर मुहर लगती नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: Box Office: सिंबा की बुधवार को इतनी कमाई, अब रणवीर की फिल्म पर ख़तरा

यह भी पढ़ें: Box Office: आमिर खान का वर्चस्व चीन में चकनाचूर, ठग्स...धड़ाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.