विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबा बाली के साथ India Vs England मैच देखते स्पॉट हुए Arjun Kapoor, डेटिंग की चर्चा हुई तेज

Published: Sun, 19 Jul 2026 08:53 PM (GMT+05:30)

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली को लंदन में भारत-इंग्लैंड मैच देखते हुए साथ देखा गया, जिससे उनके डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस-कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली (Sahiba Bali) की डेटिंग की खबर आ रही है। 19 जुलाई को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान दोनों साथ दिखे। स्टेडियम से उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दोनों ने पहने थे मैचिंग कपड़े

ऐसे में फैंस सोच रहे हैं कि क्या उनके बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है? दोनों नीले रंग के मैचिंग कपड़े पहने मैच का आनंद लेते दिखे और कई तस्वीरों में वे स्टैंड्स में साथ नजर आए। कई सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं,'क्या चल रहा है?' वहीं कुछ ने तो उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया।

यह चर्चा तब शुरू हुई जब साहिबा ने अर्जुन को उनके जन्मदिन पर एक मजेदार इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बधाई दी। एक्टर की एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,'सबके बेस्टी को जन्मदिन की बधाई! और वजन कम करना बंद करो, थोड़ा केक खाओ।' अर्जुन ने जन्मदिन की बधाई का जो जवाब दिया,उसने फैन्स का ध्यान खींचा। उनकी स्टोरी का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा,'तुम्हारे ज्वाइन करने का इंतजार कर रहा हूं।'

फैंस ने पूछे सवाल

उनकी वायरल हो रही तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया,'क्या वे साथ हैं? क्या वह किसी और के साथ नहीं थी?' एक और व्यक्ति ने लिखा,'भाई, वह कुल्लू के साथ मैच देखने गई है और चूंकि अर्जुन कपूर उसका दोस्त है, इसलिए वह उससे मिलने गई है। साहिबा ने खुद पहले अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहों को नकारा था।"

अर्जुन या साहिबा, किसी ने भी डेटिंग की अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही अपने रिश्ते पर कोई ऑफिशियल कमेंट किया है। एक तरफ जहां साहिबा अपने आपको सिंगल बताती आई हैं वहीं दूसरी ओर, अर्जुन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने 2018 में डेटिंग शुरू की और 2024 में अलग हो गए।

यह भी पढ़ें- Malaika Arora के रिश्ते को परिवार से मंजूरी? 'बॉयफ्रेंड' हर्ष को लेकर फैमिली डिनर पर गईं, बेटे अरहान भी दिखे साथ

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान नहीं Arjun Kapoor हैं 2025 के 'किंग', इस मामले में 'बादशाह' को छोड़ा पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।