Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Kapoor ने डेब्यू फिल्म देने वाले यश राज से तोड़ा नाता! आलिया और प्रियंका की राह पर निकले एक्टर

    Updated: Mon, 13 May 2024 09:07 AM (IST)

    अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं। एक्टर ने उन्हें डेब्यू फिल्म देने वाली यश राज की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से नाता तोड़ लिया है। एक्टर ने फिल्म इश्कजादे के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में उनकी डेब्यू फिल्म ने रिलीज के 12 साल भी पूरे कर लिए। इस बीच YRF से उनके अलग होने की खबर आई।

    Hero Image
    अर्जुन कपूर ने डेब्यू फिल्म देने वाले यश राज से तोड़ा नाता, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन कपूर पिछले काफी वक्त से एक हिट देने के लिए तसर रहे हैं। एक्टर एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगाते जा रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि उन्होंने यश राज फिल्म्स से नाता तोड़ लिया है, जिन्होंने अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू फिल्म दिया था यानी पहला मौका दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड में 12 साल पूरे किए है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डेब्यू फिल्म इश्कजादे से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया था।

    यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने मदर्स डे को 'कठिन' बताया, मां को याद कर शेयर किया इमोशनल वीडियो

    खत्म हुआ 12 साल का रिश्ता

    अर्जुन कपूर को इश्कजादे के साथ फिल्म इंडस्ट्री में यश राज फिल्म्स ने लॉन्च किया था। जबकि उनके पिता बोनी कपूर खुद एक बड़े फिल्ममेकर हैं। अर्जुन कपूर अब तक यश राज फिल्म्स के टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े हुए थे, जो उनके लिए पीआर और अच्छे ऑफर ढूंढ कर लाने में मदद करती थी। लगभग 12 सालों बाद अर्जुन कपूर YRF टैलेंट मैनेजमेंट से अलग हो गए हैं।

    क्या फिर करेंगे साथ काम ?

    मिड डे की खबर के अनुसार, अर्जुन कपूर और आदित्य चोपड़ा ने ये डील अपनी सहमति से खत्म किया है। एक्टर से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ''अर्जुन नए रास्ते तलाशना चाहते थे। स्टूडियो के मालिक, आदित्य चोपड़ा ने उनकी परेशानी को समझा। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और सही प्रोजेक्ट आने पर साथ मिलकर काम करेंगे।''

    यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor करना चाहते हैं 10 साल के मासूम की मदद, पिता को खोने के बाद दिल्ली की सड़कों पर बेच रहा है रोल

    आलिया- प्रियंका की राह पर अर्जुन

    अर्जुन कपूर को लॉन्च करने के अलावा YRF टैलेंट मैनेजमेंट स्टूडियो उनकी फिल्में, एड्स और पीआर का काम संभालता था। किया। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने अब दूसरी टैलेंट कंपनी के साथ करार कर लिया। अर्जुन कपूर ने रेशमा शेट्टी की कंपनी मैट्रिक्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है। आगे से यही कंपनी एक्टर का काम मैनेज करेगी। अर्जुन कपूर से पहले शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे कई बड़े स्टार्स का काम ये कंपनी संभालती है।