विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arjun Kapoor करना चाहते हैं 10 साल के मासूम की मदद, पिता को खोने के बाद दिल्ली की सड़कों पर बेच रहा है रोल

Published: Wed, 08 May 2024 07:47 PM (IST)

अर्जुन कपूर जल्द ही सिंघम अगेन में विलेन का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। हालांकि इस समय वह ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Photo Credit: Instagram)
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अक्सर अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसमें वह एक छोटे से बच्चे की मदद के लिए आगे आए हैं।

दरअसल, दिल्ली का जसप्रीत नाम का 10 साल का लड़का अपने पिता की मौत के बाद रोल बेच रहा है। कुछ दिनों पहले फूड ब्लॉगर ने सोशल मीडिया पर उसका वीडियो शेयर किया था। अब अर्जुन कपूर ने पोस्ट करते हुए इस बच्चे की मदद करने की इच्छा जताई है।

यह भी पढ़ें: 2 States: 10 साल पहले आई इस फिल्म के बाद थम गया अर्जुन कपूर का करियर, 100 करोड़ के क्लब में हुई थी शामिल

अर्जुन उठाना चाहते हैं शिक्षा का जिम्मा

अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि चेहरे पर मुस्कान के साथ, वह आगे की जिंदगी और उसके साथ आने वाली सभी चीजों का सामना कर रहा है। मैं इस 10 साल के बच्चे को सलाम करता हूं कि उसने 10 साल के अंदर अपने पैरों पर खड़ा होने और अपने पिता का काम संभालने का साहस दिखाया।

इसके आगे एक्टर ने लिखा कि अपने पिता के निधन के 10 दिन के बाद। मुझे उसकी या उसकी बहन की शिक्षा में मदद करना अच्छा लगेगा। अगर किसी को उसके ठिकाने के बारे में पता है, तो मुझे जरूर बताएं। अर्जुन के इस पोस्ट ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। अब फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अर्जुन कपूर जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी में वह विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, उनके साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao की 'श्रीकांत' का ट्रेलर देख Arjun Kapoor के उड़े होश, बोले- 'फिल्म का कर रहा हूं इंतजार'