Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर को याद है प्रियंका और रणवीर के साथ मनाया वेलेंटाइन डे

निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म संदीप और पिंकी फ़रार की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 01:55 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 01:55 PM (IST)
अर्जुन कपूर को याद है प्रियंका और रणवीर के साथ मनाया वेलेंटाइन डे
अर्जुन कपूर को याद है प्रियंका और रणवीर के साथ मनाया वेलेंटाइन डे

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि चार साल पहले उन्होंने उनका वेलेंटाइन डे प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के साथ मनाया था क्योंकि उस दिन फिल्म 'गुंडे' रिलीज हुई थी। वो याद हमेशा उनके लिए बनी रहेगी।

loksabha election banner

अर्जुन कपूर ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें आज भी फिल्म 'गुंडे' की रिलीज डेट याद है क्योकि वह फिल्म वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुई थी। अर्जुन ने कहा कि उनका वेलेंटाइन डे प्रियंका और रणवीर सिंह के साथ यादगार रहेगा। वह मेरे लिए बहुत स्पेशल था। फिल्म को रिलीज होकर चार साल हो गए है लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म अभी कल ही आई हो और मुझे आज तक वह सफर याद है। इसे मैंने अपने इन्स्टाग्राम एकाउंट पर लिखा भी था। इस फिल्म के माध्यम से हम लड़के से आदमी बन गए थे। मुझे लगता है आज भी वह ऊर्जा और पागलपन बरकरार है”। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की इस फिल्म के माध्यम से दोस्ती भी हुई थी, जिसके चलते इस जोड़ी को लोग आज भी पसंद करते हैं। निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म संदीप और पिंकी फ़रार की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। दोनों ही फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में भी काम कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर के वैनिटी वैन के पास एक आदमी ने तस्वीर लेने के लिए ख़ूब हंगामा मचाया। बताते हैं कि जब अर्जुन हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो उसने अर्जुन का हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया और उनके साथ काफी बदतमीज़ी भी की। इसके बाद सेट पर मौजूद क्रू ने उस व्यक्ति को वहां से हटाया और अर्जुन को वैनिटी में भेजा गया। इस बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। उस व्यक्ति पर 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया और साथ ही पुलिस ने उस ड्राईवर के लाइसेंस को भी कैंसल करने का फ़ैसला किया। यह पढ़ें: Box Office पर आज से अय्यारी, सफ़लता की कितनी है तैयारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.