यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arjun Malaika Pics: मलाइका अरोड़ा संग मैच के दौरान रोमांटिक हुए अर्जुन कपूर, किस करते शेयर की तस्वीरें
Arjun Malaika Pics मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों लंदन में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेड कर रहे हैं। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Malaika Pics: बॉलीवुड का फेमस कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की लव स्टोरी फिल्मी गलियारों में मशहूर हो चुकी है। पिछले काफी सालों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन अब एक दूसरे संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। बीते दिनों मलाइका सात समंदर पार कर बॉयफ्रेंड अर्जुन के पास लंदन पहुंची। जहां दोनों एक दूसरे के साथ एक अच्छा वक्त गुजार रहे हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण दोनों की नई तस्वीरें हैं।
अर्जुन कपूर ने लेडी लव संग शेयर की तस्वीरें
इन तस्वीरें और वीडियो में देखा जा रहा है कि लंदन में अर्जुन गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को चेल्सी मैच दिखाने ले गए हैं। तस्वीरों में अर्जुन मलाइका को सिर पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस कैमरे की तरफ देखकर पोज करती दिख रही हैं। इसके बाद उन्होंने गेम के कुछ वीडियो अपलोड किया। इस पोस्ट की आखिरी फोटो में वह मलाइका के साथ हाथ में टिकट लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने लिखा, "चेल्सी एफसी में सभी को बकेट लिस्ट से बाहर कर दिया... उसे ब्रिज पर एक @chelseafc गेम में ले जाने में सक्षम होने के कारण !!! हमने 3-0 से जीत हासिल की और मेरे पास जश्न मनाने के लिए मेरे बगल में कोई था। इसके साथ !!! (दाएं स्वाइप करें) 😉@malaikaaroraofficial। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया और अर्जुन कपूर को इस खास डेट के लिए शुक्रिया किया।
अर्जुन संग शादी पर बोली मलाइका
मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में अपने प्यार को ऑफिशियल किया था। तभी से दोनों को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। मलाइका, अर्जुन कपूर से 11 साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों उम्र को अपने प्यार में कोई बाधा नहीं मानते हैं। एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि प्यार में उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता। बीते दिनों मलाइका, अर्जुन कपूर संग शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था- मुझे लगता है कि शादी का संविधान सुंदर है। साथ ही, मुझे नहीं लगता कि आपको शादी करने में जल्दबाजी करनी चाहिए क्योंकि यह एक सामाजिक दबाव है।
अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी। वहीं, अब वह 'द लेडी किलर' में नजर आएंगे। इसमे एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी उनके साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा वह आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' में राधिका मदान, तब्बू और कोंकणा सेन शर्मा के साथ दिखाई देंगे।
