Move to Jagran APP

Mumbai Rains के बीच अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन ने खेला Football, देखिए तस्वीरें

मुंबई में फिल्मी सितारे अक्सर Football खेलते हैं। एक बार फिर सभी एक साथ फुटबॉल खेलते नजर आए और बारिश आने के बाद भी सभी खेलते रहे।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 02:29 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 02:32 PM (IST)
Mumbai Rains के बीच अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन ने खेला Football, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। कुछ फिल्मी सितारे वीकेंड पर आउटिंग पर जाते हैं तो कुछ परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। कुछ सितारे स्पोर्ट्स में दिलचस्पी लेते हैं और अलग-अलग स्पोर्ट्स खेलते हैं। हाल ही में एक बार फिर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) मुंबई में फुटबॉल खेलते नजर आए। खेल के दौरान मुंबई में बारिश (Mumbai Rains) हो रही थी लेकिन सभी खेल को एंजॉय कर रहे थे। 

loksabha election banner

जी हां, तस्वीरें सामने आई है उसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर और ईशान खट्टर ने साथ में फुटबॉल खेला। तस्वीरों में देखिए इन सितारों को - 

तस्वीर में रणबीर का अलग अंदाज साफ तौर पर देखा जा सकता है। खास बात यह है कि मुंबई में बहुत बारिश हो रही है। जब फुटबॉल मैच चल रहा था तब भी बारिश आने लगी लेकिन सभी खेल खेलते रहे। 

इस तस्वीर में रणबीर कपूर संग अभिषेक बच्चन को भी देखा जा सकता है। 

इस तस्वीर में रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ खुश नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें कि फुटबॉल खेलने आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना भी पहुंचे थे। रणबीर और अपारशक्ति खुराना अपने साथी खिलाड़ियों के साथ कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। 

इस तस्वीर में अर्जुन कपूर और अभिषेक बच्चन को देखा जा सकता है। 

इस तस्वीर रणबीर और अर्जुन प्लेयर्स को चीयर करते नजर आ रहे हैं। 

अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर इससे पहले भी साथ में फुटबॉल खेलते रहे हैं। 

इस मौके पर ईशान खट्टर भी खेलने पहुंचे थे। ईशान की पिछली फिल्म धड़क थी जिसमें जाह्वी कपूर भी अहम भूमिका में थीं। 

आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण मुंबई एक बार फिर पानी-पानी हो गई है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। 

यह भी पढ़ें: Judgemental Hai Kya Box Office Collection Day 1: Kangana Ranaut ने की इतनी कमाई

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.