दिल चीरता है Arijit Singh का नया ब्रेकअप सॉन्ग, 24 घंटे में ही Youtube पर वायरल हुआ गाना; लोग बोले- 'मास्टरपीस'
अध्ययन सुमन अपनी नई रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' से वापसी कर रहे हैं, जिसका टाइटल ट्रैक टी-सीरीज ने रिलीज कर दिया है।

अरिजीत सिंह का लेटेस्ट गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शेखर सुमन (Shekhar Suman) के बेटे अध्ययन सुमन (Adhyan Suman) रोमांटिक म्यूजिकल 'मैं ना रहा मेरा' (Main Na Raha Mera) के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसका टीजर आते ही खलबली सी मच गई थी।
इस फिल्म में अध्ययन मिस दिवा 2022 दिविता राय के साथ नजर आएंगे। मूवी की टैगलाइन- 'क्या गुरूर इश्क से बड़ा हो सकता है?' काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
अब टी सीरीज के मेकर्स ने अध्ययन सुमन की फिल्म 'मैं न रहा मेरा' का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। अध्ययन इसमें एकदम अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं।
राहुल नायर ने कंपोज किया है गाना
अरिजीत सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और राहुल नायर ने इसे कंपोज किया है। संगीत से भरपूर कहानी कहने और यादगार साउंडट्रैक के लिए मशहूर टी-सीरीज इस रोमांटिक म्यूजिकल के साथ अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

अध्ययन ने एक बयान में कहा,''मैं ना रहा मेरा' मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह पूरी फिल्म एक तरह की इमोशनल जर्नी को दर्शाती है। अरिजीत सिंह द्वारा इन भावनाओं को जीवंत करना वाकई खास है। उनकी आवाज गाने को वह ईमानदारी और कोमलता देती है जिसकी मुझे हमेशा से उम्मीद थी।'
अरिजीत सिंह ने गाया है गाना
अरिजीत सिंह लंबे समय बाद ऐसा कुछ हार्टब्रेक सॉन्ग लेकर आ रहे हैं जिसकी वजह से फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। देव पांडे ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। फिल्म को अमित कसारिया ने डायरेक्ट किया है जबकि धर्मेंद संगानी इसके प्रोड्यूसर हैं। मूवी 23 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बता दें कि इससे पहले अध्ययन सुमन को उनकी आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'बेखुदी' (Bekhudi) में देखा गया था। यह 29 अक्टूबर 2021 को रिलीज हुई थी। हालांकि, इसके बाद वह वेब सीरीज 'आश्रम' और संजय लीला भंसाली की साल 2024 में आई 'हीरामंडी' में भी नजर आ चुके हैं।
