विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Archana Puran Singh ने 'होने वाली बहू' को दी पुश्तैनी अंगूठी, बेटे की मंगेतर के रिएक्शन ने जीता दिल

Published: Sun, 17 Aug 2025 03:53 PM (IST)

अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) जल्द ही सास बनने वाली हैं। उनके बेटे आर्यमन सेठी (Aaryanmann Sethi) ने ...और पढ़ें

अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहू को गिफ्ट की रिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहू को गिफ्ट की रिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अर्चना पूरन सिंह ने बहू की गिफ्ट की अंगूठी
  2. अर्चना के बेटे ने एक्ट्रेस को किया प्रपोज
  3. नए घर में सगाई की पार्टी देगा कपल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और उनका परिवार इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है और इसकी वजह उनका कॉमेडी शो या फिर कोई कंट्रोवर्सी नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। वह जल्द ही सास बनने वाली हैं। उनके बड़े बेटे आर्यमन सेठी (Aaryamann Sethi) ने जानी-मानी अदाकारा योगिता बिहानी (Yogita Bihani) से सगाई कर ली है।

दरअसल हाल ही में योगिता बिहानी का जन्मदिन था। गर्लफ्रेंड के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन ने कई सारी अरेंजमेंट्स कर रखी थी, लेकिन उन्हें उस वक्त हैरान कर दिया जब उन्होंने घुटने पर बैठकर योगिता को प्रपोज किया। बिना देरी किए योगिता ने भी आर्यमन को हमसफर बनाने के लिए हामी भर दी।

योगिता को अर्चना ने दिया गिफ्ट

योगिता बिहानी को बहू के रूप में पाकर अर्चना पूरन सिंह भी काफी खुश हैं। उन्होंने तो अपनी पुश्तैनी अंगूठी भी होने वाली बहू योगिता को दी है। हालिया व्लॉग में अर्चना ने अपनी पुश्तैनी अंगूठी अपनी होनी वाली बहू को दी जो उन्हें उनकी मां ने दी थी। आर्यमन ने उनसे पूछा कि क्या वह यह रिंग लेना चाहती हैं तो एक्साइटेड योगिता ने हां बोला।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Archana Puran Singh के बेटे आर्यमन सेठी की गर्लफ्रेंड, The Kerala Story में आ चुकी हैं नजर

योगिता दिखीं एक्साइटेड

योगिता बिहानी रिंग पहनते हुए काफी खुश थीं और कहा कि वह अब इसी रिंग को फ्लॉन्ट करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कब से दुनिया को बताना चाहती थीं कि वह सगाई कर चुकी हैं। उन्हें बस रिंग का इंतजार था। अब फाइनली वो सभी को बता सकती हैं। 

Archana Puran Singh

आर्यमन ने कहा कि वह और योगिता एक पार्टी देना चाहते हैं, लेकिन अपने नए घर में। वहां सिर्फ क्लोज फैमिली और फ्रेंड्स शामिल होंगे। अर्चना इस बात से बहुत खुश हुईं और कहा कि वह भी यही चाहती हैं कि घर पर सारे फंक्शन हों। आर्यमन ने कहा कि वह चाहते हैं कि वह उस मोमेंट को एन्जॉय कर सकें। अर्चना ने अपने बेटे से यहां तक कहा, "तू रो ले चलेगा, इसको (योगिता) कभी मत रुलाना।"

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड के इश्क में डूबे Archana Puran Singh के बेटे आर्यमन से हुई गुस्ताखी, मम्मी ने तुरंत मारा ताना