विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Archana Puran Singh के बेटे आर्यमन सेठी की गर्लफ्रेंड, The Kerala Story में आ चुकी हैं नजर

Published: Sat, 16 Aug 2025 05:44 PM (IST)

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने हाल ही में अपने बेटे के साथ जश्न मनाया। दरअसल उनके बेटे आर्यमन ...और पढ़ें

आर्यमन सेठ ने गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई (फोटो-इंस्टाग्राम)
आर्यमन सेठ ने गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. कौन है योगिता बिहानी?
  2. आर्यमन ने गर्लफ्रेंड से की सगाई
  3. अर्चना पूरन सिंह के बेटे हैं आर्यमन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आर्यमन सेठी काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। आर्यमन ने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री योगिता बिहानी से सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए कपल ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

फूल के साथ आर्यमन ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

पहली फ्रेम में आर्यमन घुटने पर बैठकर घर की चाबियों और सूरजमुखी फूल के साथ योगिता को प्रपोज कर रहे हैं। योगिता चाबियां स्वीकार करती हैं और उसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। बाकी तस्वीरें और क्लिप्स उनकी डेटिंग जर्नी और प्यारे से रिलेशन को दिखाती है।

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड के इश्क में डूबे Archana Puran Singh के बेटे आर्यमन से हुई गुस्ताखी, मम्मी ने तुरंत मारा ताना

कई लोगों ने कपल को किया विश

उन्होंने कैप्शन में लिखा,"छोटी बातों से बड़ी बातें हो गई।" पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग बधाई देने लगे। योगा इंस्ट्रक्टर समीक्षा शेट्टी ने टिप्पणी की, "मेरे पसंदीदा लोग! मैं आपकी ज़िंदगी के इस खूबसूरत नए अध्याय के लिए बहुत उत्साहित हूं, मुझे बहुत खुशी है कि मुझे आपके प्यार को इतने खास बनते देखने का मौका मिला। हमेशा के लिए,हंसी-मज़ाक और आगे के सभी रोमांचों के लिए!"

View this post on Instagram

A post shared by Yogita Bihani (@iyogitabihani)

कपल ने ये भी रिवील किया की दोनों बहुत जल्द अर्चना पूरन सिंह के बगल वाले घर में ही शिफ्ट हो जाएंगे।

योगिता बिहानी कौन हैं?

योगिता का जन्म 7 अगस्त 1995 को बीकानेर में हुआ था। वह दिल्ली में पली-बढ़ी थीं। योगिता बिहानी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है। मनोरंजन जगत में करियर बनाने का फैसला करने से पहले, उन्होंने 2016 तक एक स्टार्टअप के साथ काम किया। उन्हें 2018 में बड़ा ब्रेक तब मिला जब वह फेमिना मिस इंडिया राजस्थान की शीर्ष 3 प्रतियोगियों में शामिल हुईं।

योगिता ने अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के साथ AK vs AK (2020) से फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। साल 2022 में ऋतिक रोशन के साथ विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक से उन्हें और ज़्यादा पहचान मिली। साल 2023 में वो विवादास्पद हिट फिल्म द केरला स्टोरी में अदा शर्मा के साथ नजर आईं थीं।

यह भी पढ़ें- Archana Puran Singh के बेटे का टूट गया दिल? इनके कारण लिया Youtube व्लॉगिंग से ब्रेक