विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड के इश्क में डूबे Archana Puran Singh के बेटे आर्यमन से हुई गुस्ताखी, मम्मी ने तुरंत मारा ताना

Published: Sat, 09 Aug 2025 02:15 PM (IST)

अर्चना पूरण सिंह के बेटे आर्यमन सेठी अपने गाने मधुबाला के साथ-साथ इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी ...और पढ़ें

अर्चना पूरण सिंह ने बेटे की उड़ाई खिल्ली/ फोटो क्रेडिट- Instagram
अर्चना पूरण सिंह ने बेटे की उड़ाई खिल्ली/ फोटो क्रेडिट- Instagram

HighLights

  1. अर्चना पूरण सिंह ने मारा बेटे आर्यमन को ताना
  2. मम्मी के सामने गर्लफ्रेंड के लिए कही थी ये बात
  3. आयुष्मान भी भाई की खिंचाई करने से नहीं रहे पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्चना पूरण सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह और उनका परिवार लगातार दर्शकों को अपने यूट्यूब व्लॉग से एंटरटेन करते हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली में बेटे आर्यमन की गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी का स्वागत करते हुए उनका फैंस से परिचय करवाया।

हाल ही में अर्चना पूरण सिंह अपने पूरे परिवार संग बिरयानी खाने निकली। जहां गाड़ी में बैठे हुए आर्यमन बने गर्लफ्रेंड को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद 'किक' एक्ट्रेस भी बेटे को ताना मारने से पीछे नहीं रहीं। आर्यमन ने मम्मी के सामने की कौन सी गुस्ताखी, पढ़ें डिटेल्स: 

अच्छी बिरयानी ढूंढने परिवार संग निकली अर्चना

अर्चना पूरण सिंह ने हाल ही में अपने Youtube चैनल 'आप का परिवार' में एक नया व्लॉग शेयर किया, जहां एक्ट्रेस फैमिली संग मिलकर अलग-अलग रेस्टोरेंट में जाकर बिरयानी चैलेंज करती हुईं दिखाई दीं। इस दौरान उन्हें आर्यमन की गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी ने भी ज्वाइन किया। व्लॉग में आयुष्मान और अर्चना आर्यमन को उनके 'सच्चे प्यार' को लेकर टीज करते हुए दिखाई दिए। 

यह भी पढ़ें- Archana Puran Singh के बेटे का टूट गया दिल? इनके कारण लिया Youtube व्लॉगिंग से ब्रेक

Photo Credit- Youtube 

जब आर्यमन ने अपनी गर्लफ्रेंड को मधुबाला कहकर इंट्रोड्यूज किया, तो छोटे भाई आयुष्मान ने उनकी खिंचाई करते हुए कहा, "तुम को उसे ऐसे इंट्रोड्यूज कर रहे हो अलग से जैसे लोगों ने उन्हें देखा ही नहीं है। सच्चा आशिक"। अर्चना ने बताया कि वह योगिता बिहानी के साथ  बिरयानी चैलेंज करने वाले हैं। 

अर्चना पूरण सिंह ने क्यों मारा आर्यमन को ताना? 

बिरयानी खाने के बाद फिर दूसरे रेस्टोरेंट में जाते हुए जब अर्चना और उनके परिवार ने योगिता को फूड की रेटिंग करने के लिए कहा, तो उन्होंने वेज बिरयानी को 10 में से 6 और पनीर बिरयानी को 10 में से 8.5 नंबर दिए। ये देखकर सभी कन्फ्यूज हो गए। योगिता ने कहा कि वह बहुत बड़ी क्रिटिक हैं, जिसको सुनकर तुरंत ही अर्चना ने अपने बेटे आर्यमन की तरफ देखते हुए कहा 'आरवी देख रहा है न, संभल कर रहना"। 

Photo Credit- Youtube

मां की इस बात का जवाब देते हुए आर्यमन ने गर्लफ्रेंड की तारीफ करते हुए कहा, 'मेरे लिए 10 में से 10 है। बेटे की इस बात को सुनकर अर्चना भी बेटे को ताना मारने से पीछे नहीं रहीं, उन्होंने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, 'हां बेटा, नया-नया प्यार है'। अर्चना और उनके परिवार के ये मजेदार वीडियो फैंस का दिल जीत लेते हैं, उनके जोक्स से लेकर एक्ट्रेस के परिवार के चैलेंज फैंस भी बहुत एंटरटेन करते हैं। 

यह भी पढ़ें- 'हमारे पैसे डूब गए...' दुबई में Archana Puran Singh संग हुआ घोटाला, स्काईडाइविंग की आड़ में हुई धोखाधड़ी