यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हमारे पैसे डूब गए...' दुबई में Archana Puran Singh संग हुआ घोटाला, स्काईडाइविंग की आड़ में हुई धोखाधड़ी
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने हाल ही में खुलासा किया कि दुबई में उनके साथ धोखाधड़ी हुई। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- अर्चना पूरन सिंह के साथ हुई धोखाधड़ी
- दुबई में हुआ एक्ट्रेस का हजारों का नुकसान
- व्लॉग शेयर कर दी पूरी घटना की जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्चना पूरन सिंह इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले वह कई अन्य शोज को जज कर चुकी हैं और फिल्मी दुनिया में उनकी मूवीज का जिक्र भी चलता है। अर्चना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग हर अपडेट शेयर करना पसंद करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है कि वह दुबई में धोखाधड़ी का शिकार बनी थी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अर्चना पूरन सिंह हाल ही में अपने पति परमीत सेठी और दोनों बेटों संग दुबई गई थीं। व्लॉग में एक्ट्रेस और कॉमेडी शो की जज ने खुलासा किया कि जब वे अपने परिवार संग आईफ्लाई दुबई में एक सवारी का आनंद लेने पहुंचीं, तो कंपनी के डेस्क पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि उनके नाम कोई टिकट बुकिंग नहीं है।
अर्चना पूरन सिंह ने किया हैरान करने वाला खुलासा
कपिल शर्मा के शो को लेकर चर्चा में रहने वाली अर्चना पूरन सिंह अक्सर देश के बाहर वेकेशन पर जाती रहती हैं। दुबई टूर से जुड़ा एक खुलासा करते हुए उन्होंने अपने व्लॉग में कहा, 'हमने आईफ्लाई दुबई में तीन स्लॉट बुक किए थे, लेकिन यहां पर मौजूद महिला कह रही है कि हमारी कोई बुकिंग नहीं है। मुझे लगता है कि हमारे साथ धोखाधड़ी हुई है, क्योंकि जिस वेबसाइट के जरिए अपने पेमेंट किया था, वह उनकी नहीं है। एक तो हमने पहेल ही भुगतान कर दिया है और टिकट बिल्कुल भी सस्ती नहीं हैं। दुबई में हमारे पैसे डूब गए। मुझे ऐसी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि दुबई जैसे सख्त नियम वाले देश में हमारे साथ ऐसा हो सकता है। वहां इतने ज्यादा नियम कानून है कि लोग ऐसी चीजें करने से डरते हैं।'
अर्चना पूरन सिंह ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'मैं काफी ज्यादा हैरान हूं। हमारे हजारों रुपये डूब गए। इसके बाद परमीत ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'पता चले यहीं घोटाला है।'

अर्चना के बेटे ने घोटाले पर क्या कुछ कहा?
अर्चना के व्लॉग में आर्यमान ने कहा कि यह काफी अजीब था, जब मैं टिकट बुक करहा था, तो चार मिनट का पैकेज सेलेक्ट किया, लेकिन वह अचानक दो मिनट में बदल गया। मुझे उस समय महसूस हुआ कि यह कोई तकनीकी खराबी हो सकती है। लेकिन अब वह चाहकर भी कथित तौर पर धोखाधड़ी वाली वेबसाइट को नहीं खोज पा रहे हैं।
