विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arbaaz Khan Wedding: शूरा का दूल्हा बनने से पहले अरबाज खान का वीडियो वायरल, इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह गए एक्टर

Published: Sun, 24 Dec 2023 10:02 AM (IST)

Arbaaz Khan Wedding फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर अरबाज खान पिछले काफी समय से सेकंड मैरिज को लेकर चर्चा में ...और पढ़ें

Arbaaz Khan and Sshura Khan. Photo Credit: Instagram
Arbaaz Khan and Sshura Khan. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. दूसरी शादी को लेकर लाइमलाइट में अरबाज खान
  2. शूरा खान संग शादी को लेकर चर्चा में अरबाज
  3. शादी की खबरों पर अरबाज ने लगाई मुहर!

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के लंबे टाइम बाद अरबाज अब शादी करने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने उमंग 2023 के कार्यक्रम में इन खबरों पर अनोखे अंदाज में अपनी सेकंड मैरिज से जुड़े सवाल का जवाब दिया।

दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में अरबाज खान

खबरें है कि अरबाज खान मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करने को लेकर लाइमलाइट में हैं। बीते दिनों मुंबई में आयोजित किए गए 'उमंग 2023' के रेड कार्पेट पर पैपराजी ने अरबाज की तस्वीरें क्लिक कीं और दूसरी शादी के लिए बधाई दी। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें चिढ़ाते हुए पूछा 'कल कहां आना है', तो अरबाज ने इस स्टाइल में आंसर दिया कि ये लगभग पक्का हो गया कि एक्टर एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं।

बॉबी देओल स्टाइल में दिया जवाब

वेन्यू के बारे में पूछे जाने पर अरबाज ने 'एनिमल' के बॉबी देओल स्टाइल में मुंह पर उंगली रखते हुए चुप्पी साध ली। हालांकि, उनकी स्माइल ने सब कुछ बयां कर दिया। अरबाज के ऐसा करते है पैप्स ने हूटिंग शुरू कर दी।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अरबाज खान का यह इशारा काफी था कि उनकी शादी को लेकर अफवाह नहीं उड़ रही। उन्होंने पैपराजी को थैंक्यू कहकर मस्ती मजाक करते हुए वहां से वॉक आउट कर गए।

गौरतलब है कि अरबाज ने मलाइका से 1998 में शादी की थी। 'मूविंग इन विद मलाइका' में मलाइका ने बताया था कि 'दबंग' से पहले तक सब कुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगी थीं। लिहाजा, शादी के करीब 18 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा था और अब वह मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करने जा रहे हैं।

शूरा और अरबाज की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। दोनों की मुलाकात का सिलसिला पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। आज यानी 24 दिसंबर को अरबाज के शादी की खबरें हैं।

यह भी पढ़ें: Animal Collection Day 23: 'डंकी' और 'सालार' के आगे घुटने टेकने को तैयार नहीं 'एनिमल', शनिवार को आया जबरदस्त उछाल