Ramayana में एआर रहमान के संगीत के लिए शख्स ने 12 साल पहले की थी भविष्यवाणी, सिंगर ने खुद सुनाया किस्सा
एआर रहमान ने खुलासा किया कि रामायण फिल्म के संगीत के लिए एक शख्स ने 12 साल पहले एक भविष्यवाणी की थी।

ए आर रहमान ने दिया है संगीत
HighLights
12 साल पहले हो गई थी भविष्यवाणी
एक व्यक्ति का देखा सपना हुआ सच
हंस ज़िमर के साथ मिलकर तैयार कर रहे संगीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायणम् (Ramyana) को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। इसी के साथ इसके संगीत को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।
हाल ही में इसका दूसरा गाना रावण तांडव रिलीज हुआ जिसमें यश के रावण रोल की काफी तारीफ हो रही है। ए आर रहमान और हॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार हंस ज़िमर (Hans Zimmer) मिलकर इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं।
संगीतकार के पास आया था ईमेल
अब इसके पीछे ए आर रहमान ने एक खास स्टोरी शेयर की है। 21 अक्टूबर को चेन्नई में फिल्म के एल्बम लॉन्च इवेंट के दौरान, संगीतकार ने बताया कि एक दशक से भी पहले उन्हें एक व्यक्ति का ईमेल मिला था।
#ARRahaman: There is something I wanted to share, On 2014 a gentleman called Sathish manifestated, that I'll be doing music of #Ramayana His mail that I received on 2014: 'You popped on my dream early morning, i belive it will come true, you were doing musical show throughout India & World playing the great epic Ramayana' https://t.co/KQ5XbTY7No
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) October 21, 2026
उस व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने सपने में देखा है कि रहमान इस महाकाव्य के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। आज, जब वे हंस ज़िमर के साथ मिलकर इस फिल्म पर काम कर रहे हैं, तो उस पुराने संदेश का एक नया अर्थ निकल आया है।
2014 में कर दी थी घोषणा
उस घटना को याद करते हुए, ए आर रहमान ने दर्शकों को बताया कि 2014 में सतीश नाम के एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था। उसने उन्हें अपने एक सपने के बारे में बताया था।
उन्होंने मैसेज पढ़कर सुनाने से पहले कहा,'मैं आप लोगों के साथ एक बात शेयर करना चाहता हूं। 2014 में सतीश नाम के एक व्यक्ति ने यह सपना देखा था कि मैं रामायम् के लिए संगीत तैयार करूंगा।'
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। वहीं दूसरा पार्ट 2027 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगा।
