Ramayana के संगीत के लिए रहमान ने किया 3 साल का तप, 12 फिल्मों को किया मना; बोले- मुझे गर्व है...
ए.आर. रहमान ने खुलासा किया कि उन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के संगीत पर तीन साल काम किया।

रहमान ने रामायण के लिए किया तीन साल तप
HighLights
रहमान ने 'रामायण' संगीत पर तीन साल का समय दिया
फिल्म के लिए 10-12 अन्य प्रोजेक्ट्स को ठुकराया
'रावण तांडव' सहित कई धुनों के कई वर्जन बनाए
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर जगह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा है। इसका संगीत एआर रगमान (AR Ra) और मशहूर जर्मन संगीतकार हंस जिमर ने मिलकर दिया है।
हालांकि जब ये मूवी रिलीज हुई थी तब इसके संगीत को लेकर लोगों ने इसकी बहुत आलोचना की थी। अब फाइनली ए.आर.रहमान ने इस पर चुप्पी तोड़ी और अपनी बात रखी। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने बताया कि उन्होंने नितेश तिवारी की 'रामायण' का संगीत तैयार करने में लगभग तीन साल का समय दिया।
ए आर रहमान ने ठुकराए कई प्रोजेक्ट्स
इस दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि इस बीच उन्होंने 10 से 12 फिल्मों के प्रोजेक्ट्स को भी ठुकरा दिया, ताकि वे पूरी तरह से इस पौराणिक महाकाव्य की दुनिया में डूब सकें।
'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (IFFI) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, उन्होंने इस लंबी रचनात्मक प्रक्रिया के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि संगीत की कुछ धुनों को अंतिम रूप देने से पहले, टीम ने उनके एक दर्जन से भी ज्यादा वर्जन तैयार किए थे।

रहमान ने कहा,'हम तीन साल से ‘रामायण’ के लिए संगीत पर काम कर रहे हैं। इसके थीम और बाकी सब चीजों पर बहुत काम किया गया है और इनमें से कुछ के तो 12-13 वर्जन तक हैं। ‘रावण तांडव’ के भी असल में 12-13 वर्जन थे और फिर आखिरकार हमें एक ऐसा वर्जन मिल गया जो सबको पसंद आया।'
रहमान ने खूबसूरत सफर को किया याद
उन्होंने उन प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की जिन्हें रहमान को इस फिल्म पर काम करने के दौरान छोड़ना पड़ा। रहमान ने आगे कहा,'यह सफर बहुत खूबसूरत था। 'रामायण' की वजह से, मैंने लगभग 10-12 फिल्में छोड़ दीं, ताकि मैं पूरी तरह से इस किरदार में ढल सकूं। मैंने कई बड़े और अहम फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने के मौके छोड़े। और मुझे इस बात पर गर्व है।'
-1795404435614.webp)
'रामायण' के संगीत ने काफी चर्चा बटोरी है। 'रावण तांडव' और 'मंगल रंग' जैसे ट्रैक्स को जहां एक ओर तारीफ मिली है,वहीं दूसरी ओर आलोचना भी झेलनी पड़ी है। अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद प्रोजेक्ट्स चुनने के तरीके पर बात करते हुए, रहमान ने कहा कि वह केवल वही काम हाथ में लेते हैं जो उन्हें रचनात्मक रूप से जोड़ता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।