'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का 140 से अधिक परिधानों में नजर आएंगी
मुंबई। कुछ फिल्में अभिनेत्रियों के डायलॉग्स से ज्यादा उनके परिधानों के कारण चर्चा का केन्द्र बन जाती हैं। ताजा उदाहरण अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का है, जिसमें वह 140 से अधिक परिधान बदलती नजर आएंगी। अनुराग कश्यप की इस फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर निहारिका खान कहती हैं, चूंि
मुंबई। कुछ फिल्में अभिनेत्रियों के डायलॉग्स से ज्यादा उनके परिधानों के कारण चर्चा का केन्द्र बन जाती हैं। ताजा उदाहरण अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का है, जिसमें वह 140 से अधिक परिधान बदलती नजर आएंगी। अनुराग कश्यप की इस फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर निहारिका खान कहती हैं, चूंकि 'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का एक जैज सिंगर का किरदार निभा रही हैं, इसलिए उनके परिधानों के जरिए ग्लैमरस जीवाशैली की झलक दिखाना जरूरी था। उनके किरदार की रोजाना की जिंदगी ही ऐसी है। इसके साथ ही वह एक स्टेज सिंगर की भी जिंदगी जीती है। फलस्वरूप उसके किरदार को बार-बार कॉस्ट्यूम बदलते दिखाना जरूरी था। इन सब बातों के अलावा फिल्म में दो दशकों की कहानी है। अनुष्का के किरदार को हमें ग्लैमरस रेट्रो लुक देना था और उनके परिधानों को भी उसी के अनुसार पर्शियन टच दिया जाना था।'
इससे पहले द डर्टी पिक्चर में विद्या बालन ने दक्षिण की अभिनेत्री सिल्क स्मिता की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए फिल्म में उन्होंने करीब 100 कॉस्ट्यूम बदले थे। दिलचस्प बात यह है कि उस फिल्म में विद्या की डिजाइनर भी निहारिका थीं। वह कहती हैं, 'विद्या फिल्म में एक अभिनेत्री की भूमिका में थीं। जब आप एक स्टार होते हैं, तो आप कपड़े रिपीट नहींकर सकते, क्योंकि जनता की नजर आप पर हमेशा रहती है।' यानी इतने कॉस्ट्यूम चेंज में खर्च तो आता है, पर किरदार की जरूरत का ख्याल रखना भी जरूरी है। यही वजह है कि फिल्मकारों को भी इस पर ऐतराज नहींहोता।
(भारती दुबे)
पढ़ें:बार्सिलोना जाने से पहले विराट के साथ वक्त बिता रही हैं अनुष्का