विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिथुन की 'बहू' से डायरेक्टर ने की थी गंदी डिमांड, 19 साल की उम्र में मिला था ऑफर; Anupamaa एक्ट्रेस का खुलासा

Published: Sat, 02 May 2026 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2026 06:09 PM (IST)

टीवी शो अनुपमा फेम मदालसा शर्मा ने 19 साल की उम्र में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) में काव्या की भूमिका निभाकर मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने पॉपुलैरिटी हासिल की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने 19 साल की उम्र में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस पर बात की।

उन्होंने 'द मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट से बातचीत में बताया कि एक निर्देशक ने उन्हें फिल्म के सिलसिले में बुलाया और अपने सामने बिकिनी पहनने को कहा। मदालसा ने तुरंत स्थिति को संभाला और अपनी बात पर अड़ी रहीं।

इंटरव्यू में बात करते हुए मदालसा ने बताया कि कैसे एक डायरेक्टर की रिक्वेस्ट पर वो बिल्कुल शॉक्ड रह गए थीं।

यह भी पढ़ें- 36 साल पहले Sunny Deol ने मिथुन चक्रवर्ती से छीन ली थी फिल्म, पिता धर्मेंद्र की वजह से बदली गई थी कास्ट

बिकिनी में देखना चाहता था डायरेक्टर

मदालसा ने कहा,“एक बहुत ही मशहूर फिल्म निर्माता ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उस समय मेरी उम्र लगभग 19 साल थी। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें एक ऐसी लड़की चाहिए जो बिकिनी में सहज महसूस करती हो। मैंने मन ही मन सोचा कि सच कहूं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है… इसलिए मैंने हां कह दी, लेकिन फिर मैं कहानी को समझना चाहती थी। क्या यह कहानी में के लिए जरूरी है भी या फिर बिल्कुल ही अलग एंगल है? मैं 19 साल की थी, लेकिन मैं समझदार थी।”

Madalsa (1)

मदालसा ने दिया था करारा जवाब

एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'डायेक्टर ने कहा कि वो मुझे बिकिनी में देखना चाहता था कि मैं कैमरे के सामने कम्फर्टेबल हूं कि नहीं। मैंने कहा कि अगर रोल के लिए जरूरत होगी तो मैं लहंगा, बिकिनी, साड़ी कुछ भी पहन सकती हूं लेकिन आपके सामने पहनना ये मेरे रोल की जरूरत नहीं। अगर आपको टैलेंट देखना है तो ठीक नहीं तो आपको भी पता है दरवाजा किधर है।'

Madalsa (2)

एक्ट्रेस बोलीं कि इतना बोलकर मैं बाहर निकल गई और जानने की कोशिश भी नहीं की कि डायरेक्टर मेरे बारे में क्या सोचेगा।

अनुपमा ने निभा चुकी हैं काव्या का रोल

मदालसा को हिट टीवी शो अनुपमा में काव्या के किरदार के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। इस पारिवारिक ड्रामा सीरीज में रूपाली गांगुली के साथ उनके किरदार में कई शेड्स थे। रूपाली ने शो में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमें एक गृहिणी रिश्तों और परिवार से जुड़े सामाजिक मानदंडों को चुनौती देती है। यह शो जियो हॉटस्टार पर आता है।

यह भी पढ़ें- 'क्या ममता सच में ब्राह्मण परिवार से हैं?' मिथुन चक्रवर्ती की बंगाल की मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी