विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या ममता सच में ब्राह्मण परिवार से हैं?' मिथुन चक्रवर्ती की बंगाल की मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी

Published: Sat, 25 Apr 2026 10:00 PM (IST)

बंगाल चुनाव से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी की ब्राह्मण पृष्ठभूमि पर सवाल उठाए और मांस प्रतिबंध के आरोपों ...और पढ़ें

बालीवुड अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

 बालीवुड अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी माहौल गर्म है और 'मांस' विवाद ने राजनीतिक रंग और गहरा कर दिया है। शनिवार को हुगली जिले के पुरसुरा में एक जनसभा में मशहूर बालीवुड अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर सवाल उठाते हुए विवादित टिप्पणी की और कहा कि उन्हें संदेह है कि क्या वह वास्तव में ब्राह्मण परिवार से हैं।

'मछली-मांस बंद' कराने के आरोपों को खारिज करते हुए मिथुन ने कहा कि यह सत्तारूढ़ दल का भ्रामक प्रचार है। उदाहरण देते हुए कहा कि राजस्थान और भोपाल जैसे स्थानों पर भी खुलेआम मछली बेची और खाई जाती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री आरोप लगा रही हैं कि बंगाल में सत्ता में आने पर भाजपा मछली खाने पर रोक लगा देगी। पहले चरण के मतदान के रुझानों का हवाला देते हुए मिथुन ने दावा किया कि इस बार भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता झगड़ा नहीं करेंगे, लेकिन जैसा व्यवहार उनके साथ होगा, वैसा ही जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'अब बंगाल में हारने जा रही है भाजपा', क्यों बढ़ा पश्चिम बंगाल में वोट प्रतिशत ? सपा सांसद अक्षय यादव ने बताया कारण