विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग के लिए तैयार 'एनिमल', रिलीज से 6 दिन पहले शुरू एडवांस बुकिंग

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 25 Nov 2023 10:44 AM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2023 01:38 PM (IST)

Animal Advance Booking रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म एनिमल की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। ट्रेलर के ...और पढ़ें

रणबीर और बॉबी की एनिमल की एडवांस बुकिंग शुरू। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
रणबीर और बॉबी की एनिमल की एडवांस बुकिंग शुरू। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. एनिमल के लिए खुले टिकट विंडो
  2. 6 दिन पहले से शुरू हुई एनिमल की कमाई का सिलसिला
  3. हो सकती है एनिमल की बंपर ओपनिंग

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Advance Booking: नई फिल्म और नए अवतार के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार बैठे हैं। रणबीर की आगामी फिल्म 'एनिमल' को रिलीज के अभी 6 दिन हैं और अभी से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। 

एनिमल के लिए खुले टिकट विंडो

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों के बीच एक अलग लेवल का क्रेज देखने को मिला। अब मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।

25 नवंबर 2023 को पीवीआर सिनेमा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग की जानकारी दी गई। पोस्ट में कहा गया, "एनिमल की दुनिया में डूबने के लिए हो जाइए तैयार। एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।"

यह भी पढ़ें- पहले 'आशिक' बनकर Ranbir Kapoor ने धड़काये लाखों दिल, अब Animal अवतार में कर दिया 'हार्ट फेल'

विक्की कौशल के साथ होगा रणबीर कपूर का क्लैश

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। पहली बार रणबीर वॉयलेंट अवतार में नजर आएंगे। ट्रेलर में रणबीर का 'नेवर सीन बिफोर' वाले लुक देख फैंस हैरान रह गए। जिस तरह का बज दिख रहा है, उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी, लेकिन दिक्कत सिर्फ क्लैश की है।

1 दिसंबर 2023 को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' से क्लैश होगा। दोनों का जॉनर एकदम अलग है। विक्की कौशल की फिल्म युद्ध पर आधारित है, जबकि रणबीर की फिल्म में पिता और बेटे के रिश्ते को दर्शाया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किसे ज्यादा पसंद करते हैं और किसकी लुटिया डूबती है।

यह भी पढ़ें- Animal: वीडियो कॉल पर पापा Ranbir Kapoor को फ्लाइंग किस देती हैं नन्ही Raha, बॉबी देओल ने किया खुलासा