Anil Kapoor माइनस 110°C में बिना कपड़ों के वर्कआउट करते आए नजर, फैंस ने पत्नी से की अपील- कंट्रोल करो इन्हें
Anil Kapoor Workout Video अनिल कपूर फाइटर के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। अब वह अपना वजन संतुलित करने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए वह 66 वर्ष की आयु में भी वर्कआउट करते नजर आ रहे है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Anil Kapoor Workout Video: अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने पति के हालिया वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल अनिल कपूर ने क्रायोथेरेपी करवाई है। यह कोल्ड थेरेपी के नाम से भी जानी जाती है। इसके माध्यम से शरीर का फैट कम किया जाता है। अनिल कपूर दरअसल अपनी आगामी एक्शन फिल्म के लिए तैयार हो रहे हैं। वह 66 वर्ष के हैं और अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर देते रहते हैं।
अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट सेशन की वीडियो शेयर की है
रविवार को अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट सेशन की वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें -110 डिग्री सेल्सियस में ऑक्सीजन के समर्थन से वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। उनके डेडीकेशन को देखकर फैंस हैरान है। कई लोगों ने उनकी पत्नी सुनीता कपूर को टैग कर उन्हें समझाने के लिए भी कहा है। अनिल कपूर वीडियो में क्रायोथेरेपी कराते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने शर्ट भी नहीं पहन रखी है। बहुत पसीना आने के बाद वह बाहर निकल रहे हैं।
अनिल कपूर एक वीडियो में जॉगिंग करते हुए नजर आ रहे है
एक अन्य वीडियो में अनिल कपूर जॉगिंग करते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने मास्क पहन रखा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'नॉटी ऐट 40 का टाइम गया। अब सेक्सी ऐट 60 का समय है।' इस पर सुनीता कपूर ने लाल दिल की इमोजी शेयर की है। वहीं, इसपर रिया कपूर करण बुलानी और भूमि पेडणेकर ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा है, 'सुनीता कपूर इन्हें कंट्रोल करिए प्लीज।' इसे भी कई लाइक्स मिले है।
फैंस ने अनिल कपूर के प्रयास को बताया उदाहरण
वहीं, कई लोगों ने अनिल कपूर के इस प्रयास को लाखों लोगों के लिए उदाहरण भी बताया है। इसके पहले अनिल कपूर को ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। कई लोगों ने उनकी सराहना की थी। इनमें कार्तिक आर्यन, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, नीतू कपूर, फातिमा सना शेख और हुमा कुरैशी जैसे लोग शामिल है। अनिल कपूर जल्द दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आएंगे। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वहीं, वह फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।