थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर Sonam Kapoor ने खुद की कमाई से खरीदा था पहला घर, अनिल कपूर को हुआ बेटी पर गर्व
अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के लिए अपना पहला घर नहीं खरीदा था। एक्ट्रेस ने खुद अपने लिए घर बनाया था।

सोनम कपूर ने अपने पैसों से खरीदा था पहला घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
सोनम कपूर ने अपने पैसों से खरीदा था घर
सोनम ने पिता अनिल कपूर से नहीं ली थी मदद
संजय लीला भंसाली की फिल्म से मिला था ब्रेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपनी बेटी के पहले घर खरीदने का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में किस तरह पाई-पाई बचाकर उन्होंने अपना घर खरीदा था।
अनिल कपूर इन दिनों स्टार प्लस का शो 'इंडिया के टॉप 1%' (India Ke Top 1%) को होस्ट कर रहे हैं। जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर हर हफ्ते स्ट्रीम होने वाले इस शो में 'प्ले अलॉन्ग' के जरिए परिवार और दोस्तों को साथ मिलकर खेलने का मौका दिया जाता है।
अनिल कपूर के शो में आएंगी रुपाली
अनिल कपूर के इस शो में 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी शामिल होंगी। इस दौरान महिलाओं के अपने घर के सपने पर बातचीत करते हुए अनिल बताएंगे कि उनकी बेटी सोनम कपूर ने अपनी मेहनत की कमाई से अपना फ्लैट खरीदा था।
बेटी के बारे में अनिल का खुलासा
एपिसोड के दौरान रुपाली अपने किरदार अनुपमा के उस सपने का जिक्र करती हैं, जिसमें वह अपना एक घर चाहती है। वह बताती हैं कि एक महिला के लिए उसका अपना घर आत्मनिर्भरता और अपनेपन का एहसास लेकर आता है। इसके बाद अनिल कपूर बताते हैं कि उनकी बेटी ने भी अपनी कमाई से पहला घर खरीदा था।
खुद की कमाई से खरीदा था फ्लैट
इसके बाद अनिल कपूर सोनम कपूर के करियर के शुरुआती दिनों और पहला घर खरीदने की याद को साझा करते हैं। वह बताते हैं, "सोनम ने अपने खुद के पैसे से अपना घर बनाया। मुझे खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ी। खुद अपनी मेहनत से बनाया। वह सिंगापुर से पढ़कर आई और भंसाली साहब की असिस्टेंट बनी। भंसाली साहब ने उसे ब्रेक दिया। थोड़े-थोड़े पैसे जमा करके उसने अपना एक फ्लैट खरीदा।"

सोनम कपूर की पहली फिल्म
सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' से शुरू की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद भंसाली ने सोनम को रणबीर कपूर के अपोजिट 'सांवरिया' से ब्रेक दिया था। सोनम कपूर 'नीरजा', 'भाग मिल्खा भाग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
