Om Shanti Om के लिए बना था Sonam Kapoor का ये सुपरहिट गाना, 15 साल से सिखा रहा है 'बेफिक्री'
फराह खान ने खुलासा किया है कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का एक सुपरहिट गाना उनकी फिल्म ओम शांति ओम के लिए बना था।

सोनम कपूर का सुपरहिट गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
ओम शांति ओम के लिए बना था सोनम का गाना
15 सालों से हिट है सोनम कपूर का हिट गाना
फराह खान को भा गया था एआर रहमान का गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फराह खान के निर्देशन में बनी ओम शांति ओम (Om Shanti Om) अब तक की सबसे बेहतरीन म्यूजिकल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे। इन गानों को संगीतकार जोड़ी विशाल ददलानी और शेखर ने बनाया था।
मगर क्या आपको पता है कि पहले ओम शांति ओम के म्यूजिक का जिम्मा एआर रहमान (AR Rahman) के कंधों पर था। एआर रहमान ने फिल्म के लिए एक गाना भी बना लिया था जो फराह को बहुत पसंद आया था लेकिन एआर रहमान फिल्म से बाहर हो गए और यह गाना बाद में सोनम कपूर पर फिल्माया गया जो कल्ट बन गया।
ओम शांति ओम के लिए बना था गाना
जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो है फिल्म दिल्ली 6 का गाना 'मसकली' (Masakali Song)। आज जब हम यह गाना सुनते हैं तो जहन में सोनम कपूर का मौजमस्ती, बेफिक्री और मन की आजादी वाला अंदाज याद आता है। मगर इसे कभी ओम शांति ओम में फिल्माया जाना था। खुद फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के लेटेस्ट वीडियो में खुलासा किया है।

फराह खान को पसंद आया था गाना
हाल ही में फराह खान विशाल ददलानी के फार्महाउस गईं और वहां उन्होंने इस गाने से जुड़ा किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब एआर रहमान ने उन्हें गाना सुनाया था, तब उन्हें यह नहीं समझ आ रहा था कि यह वह कहां फिट करेंगी, लेकिन गाना उनके दिल को छू गया था।
एआर रहमान ने बनाया था म्यूजिक
फराह ने बताया कि उन्होंने सोच लिया था कि अगर एआर रहमान के साथ काम नहीं करेंगी, तो वह विशाल और शेखर के बारे में सोचेंगी। दोनों उनके लिए सेकंड ऑप्शन थे। विशाल ने भी खुलासा किया कि वह इस फिल्म के साथ जुड़ना चाहते थे और आखिरकार ऐसा ही हुआ।
बाद में मसकली सॉन्ग दिल्ली 6 में शामिल किया गया जिसे मोहित चौहान (Mohit Chauhan) ने गाया था। इस गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे थे।
यह भी पढ़ें- FM पर आज भी बजता है 50 साल पुराना कल्ट गाना, किशोर कुमार के बेटे ने दी थी आवाज; रेडियो पर था नंबर-1
यह भी पढ़ें- कैसे बनी थी 'नागिन' की धुन? इस कल्ट गाने में छिपा है सबसे बड़ा राज; Lata Mangeshkar ने गाया था गीत
