अनिल कपूर ने स्वतंत्रता दिवस पर मेलबर्न में फहराया भारत का झंडा
भारतीय हाई कमिशनर नवदीप सूरी और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने मेलबर्न में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आज 69वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेलबर्न में भारत का तिरंगा झंडा फहराया गया। शुक्रवार को यहां चौथे इंडियन फिल्म ऑफ मेलबर्न का आगाज हुआ था। इस मौके पर कंगना रनोट,
मेलबर्न। भारतीय हाई कमिशनर नवदीप सूरी और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने मेलबर्न में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आज 69वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेलबर्न में भारत का तिरंगा झंडा फहराया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर फिल्मी और खेल हस्तियों ने किया जवानों को सलाम
शुक्रवार को यहां चौथे इंडियन फिल्म ऑफ मेलबर्न का आगाज हुआ था। इस मौके पर कंगना रनोट, अनिल कपूर, सोनम कपूर और इमरान खान जैसे सितारे मौजूद थे।
झंडा लहराने के बाद अनिल कपूर ने ट्वीट किया, 'मेलबर्न में फेडरेशन स्क्वेर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय नागरिक होने के नाते हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराना एक सम्मान की बात है।'
What an honour for an Indian Citizen to hoist our National Flag on Independence Day at Federation Square in Melbourne pic.twitter.com/jBte6LoveC
— AK (@AnilKapoor) August 15, 2015
इस फिल्म फेस्टिवल में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से करीब 55 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा 15 अगस्त का जश्न मनाने के लिए वहां रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। इस फेस्टिवल को भारत की भावी पीढ़ि के हुनर को बढ़ावा देना है।